Flash Story
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी

हल्द्वानी में 230 करोड़ की सड़क व ड्रेनेज परियोजनाओं का कुमाऊं आयुक्त ने किया निरीक्षण, देरी पर जताई नाराजगी

हल्द्वानी में 230 करोड़ की सड़क व ड्रेनेज परियोजनाओं का कुमाऊं आयुक्त ने किया निरीक्षण, देरी पर जताई नाराजगी

विभागीय समन्वय बढ़ाने, गुणवत्ता के साथ समयबद्ध कार्य पूरे करने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंगलवार को हल्द्वानी शहर में यूयूएसडीए द्वारा लगभग 230 करोड़ रुपये की लागत से संचालित सड़क एवं ड्रेनेज परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी परियोजनाएं पूरी करने के सख्त निर्देश दिए।

आयुक्त ने कैंप कार्यालय से मंगल पड़ाव तक पैदल निरीक्षण किया तथा शनि बाजार क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों को बेहतर आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। यूयूएसडीए अधिकारियों को माइक्रो प्लान तैयार कर तेजी से कार्य कराने को भी कहा।

दीपक रावत ने शहर में निर्माण कार्यों के चलते बने गड्ढों और आम जनता को हो रही परेशानियों पर चिंता व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि अनावश्यक देरी होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने सड़क खुदाई के बाद पुनर्स्थापना कार्य समय पर पूरा करने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बरेली रोड पर हाल ही में हुई दुर्घटना का उल्लेख करते हुए आयुक्त ने बताया कि दुर्घटना संभावित स्थान पर अंडरपास निर्माण के लिए एनएचएआई के साथ प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। साथ ही एनएचएआई अधिकारियों को ऐसे स्थानों पर जल्द साइनेज लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वाहन चलाते समय कभी भी रॉन्ग साइड में वाहन न चलाएं, क्योंकि यह गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है।

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, परियोजना निदेशक यूयूएसडीए मृदुला सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर गुरप्रीत सिंह, उपजिलाधिकारी मोनिका, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रत्यूष सिंह सहित विद्युत एवं पेयजल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top