Flash Story
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

नशा मुक्ति के क्षेत्र में ललित जोशी का प्रयास सराहनीय- जस्टिस विवेक भारती शर्मा

नशा मुक्ति के क्षेत्र में ललित जोशी का प्रयास सराहनीय- जस्टिस विवेक भारती शर्मा

नशा समाज, शिक्षा एवं संस्कृति को खोखला कर रहा है- जस्टिस विवेक भारती शर्मा

युवाओं को शिक्षा और संस्कारों से जोड़ते हुए नशा मुक्त समाज का निर्माण कर रहे है ललित जोशी- जस्टिस विवेक भारती शर्मा 

देहरादून।  सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून में आज उत्तराखंड हाईकोर्ट के जज विवेक भारती शर्मा ने कॉलेज के विद्यार्थियों से कानून एवं नशे के खिलाफ जन-जागरूकता को लेकर संवाद किया। कार्यक्रम में सर्व प्रथम संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कॉलेज में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं सजग इंडिया के माध्यम से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के बारे में अवगत कराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जस्टिस विवेक भारती शर्मा ने प्राचीन भारतीय कानून पर प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने कहा कि, भारत में कानून कोई अंग्रेजों के आने से ही नहीं बने हैं बल्कि यह हमारे प्राचीन काल से चले आ रहे हैं। जिनका उल्लेख हमारे वेदों में भी मिलता है। समयनुसार विभिन्न विषयों पर कानून हमारी न्यायप्रणाली द्वारा कानून बनते रहे हैं। लेकिन जब किसी विषय पर कोई कानून नहीं बनाता है तो हमारे समाज में लंबे समय में चली आ रही व्यवस्थाऐं ही कानून का रूप धारण कर लेती है। उन्होंने संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि, नशा जीवन तो बर्बाद कर ही देता है और सामरिक दृष्टि से भी बहुत परेशानीया उत्पन्न करता है। नशे में लिप्त व्यक्ति के पकड़े जाने पर उसे न्यूनतम 10 साल की सजा और 1लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है। इसलिए आप सब लोगों को ध्यान रखना है कि ना नशे का सेवन करें ना ही नशे के काम में लिप्त रहे। और नशे से दूर रहने के लिए अपने मित्रों को भी जागरूक करें। कार्यक्रम के बाद जस्टिस विवेक भारती एवं अन्य अतिथियों द्वारा संस्थान में ही युवाओं के लिए फिटनेस क्लब जिमेनेजियम का उद्घाटन किया तथा चंदन का पोधारोपण करते हुए युवाओं को पर्यावरण संरक्षण हेतु भी प्रोत्साहित किया।

इन कार्यक्रम में यूसर्क की डायरेक्टर अनीता रावत, राज्य लोकसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर जे.एम.एस.राणा, रेरा के सदस्य सुरेश मठपाल, कैलाश अस्पताल निदेशक पवन शर्मा, केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन संदीप केडिया, डीएफओ नीरज कुमार, ओहो रेडियो के संस्थापक आर. जे. काव्य, सीआईएमएस की प्रधानाचार्या डॉ. सुमन वशिष्ठ, उपप्रधानाचार्य रबीन्द्र कुमार झा, शिवानी बिष्ट, मेघा पंत, गौरव मित्तल , नीतिका भट्ट सहित शिक्षक कर्मचारी एवं 300 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top