Flash Story
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

एलबीएस अकादमी के कर्मचारी ने महिला की वेशभूषा में की आत्महत्या 

एलबीएस अकादमी के कर्मचारी ने महिला की वेशभूषा में की आत्महत्या 

साड़ी, लिपिस्टिक व गले में हार पहनकर की आत्महत्या 

दो दिन पहले महिला का रुप बनाकर लगाई थी व्हाट्सएप डीपी

मसूरी। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के कर्मचारी ने सरकारी आवास में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतक की पहचान अनुकूल रावत (22) पुत्र विपेंद्र सिंह रावत निवासी ग्राम उफल्डा श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल के रूप में की गई है। अनुकूल रावत एलबीएस अकादमी मसूरी में एमटीएस विभाग में कार्यरत था और सरकारी आवास में अकेले रहता था। कमरे के अंदर से शव महिला की वेशभूषा में मिला। बताया जा रहा है कि युवक ने साड़ी पहनी थी। लिपिस्टिक भी लगाई थी और गले में हार भी पहना था।

पुलिस के अनुसार दो दिन पहले भी युवक ने महिला का रूप बनाकर व्हाट्सएप डीपी भी लगाई थी। प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या मान रही है। मामले की जांच की जा रही है। शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया हैप्पी वैली पुलिस चौकी में होमगार्ड सुभाष ने कर्मचारी के आत्महत्या करने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर तो कमरे के दरवाजा पर अंदर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ने कारपेंटर को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया और शव को फंदे से उतारा। परिजनों को सूचना दे दी गई है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top