Flash Story
कोयला खदानों को देख विकास की एक और तस्वीर से रूबरू हुआ उत्तराखंड का मीडिया दल
कोयला खदानों को देख विकास की एक और तस्वीर से रूबरू हुआ उत्तराखंड का मीडिया दल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ

मानसून सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना पड़ा महंगा, अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई

मानसून सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना पड़ा महंगा, अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई

नैनीताल:  मानसून सत्र के दौरान शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सख्त रुख अपनाते हुए कोसी निर्माण सिंचाई खंड, रामनगर के अधिशासी अभियंता अजय जॉन के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, मानसून सत्र एवं मुख्यमंत्री के गर्जिया-रामनगर भ्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अधिशासी अभियंता 05 जुलाई 2026 को बिना अवकाश स्वीकृति के मुख्यालय से अनुपस्थित पाए गए।

इस मामले में जिलाधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। जवाब में संबंधित अधिकारी ने बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की बात स्वीकार करते हुए अपने मौसेरे भाई की पत्नी की गंभीर बीमारी को कारण बताया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह कृत्य उत्तराखंड राज्य सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली, 2002 के नियम 03(1) एवं 03(2) का उल्लंघन है। उन्होंने शासकीय आदेशों की अवहेलना, अनुशासनहीनता एवं कर्तव्यों के प्रति लापरवाही को गंभीर मानते हुए संबंधित अधिकारी की सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज कराने के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि मानसून सत्र के दौरान बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही या अनुशासनहीनता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top