Flash Story
प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम
प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम
जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम, यहां देखें दिल्ली से मुंबई तक नए रेट

बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम, यहां देखें दिल्ली से मुंबई तक नए रेट

नई दिल्ली। अगस्त महीने के पहले दिन ही लोगों को मंहगाई का झटका लगा है. गुरुवार (1 अगस्त) की सुबह 6 बजे तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के रेट में अपडेट दिया है. इसके चलते एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है. . हालांकि, ये बढ़ोतरी केवल कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों पर ही है, घरेलू सिलेंडर के दाम अभी भी वैसे ही स्थिर बने रहेंगे. इस बदलाव के तहत 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 8.50 रुपये तक का इजाफा किया है. ये इजाफा हर राज्य में अलग-अलग है. वहीं आपको बता दें कि जुलाई के महीने में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती का ऐलान किया था. जिसके बाद जुलाई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 30 रुपये तक कम हो गए थे।

जानें कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम?
राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर अब 1652.50 रुपये में मिल रहा है. पहले इसकी कीमत 1646 रुपये थी.
मुंबई में आज से कमर्शियल सिलेंडर 1605 रुपये का हो गया है. जबकि जुलाई में इसकी कीमत 1598 रुपये थी।
कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर अब 1764.50 रुपये में मिलेगा. यहां कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है जोकि 8.50 रुपये तक है.पुरानी कीमत कोलकाता में 1756 रुपये थी
चेन्नई में अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1817 रुपये हो गई है. 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की पुरानी कीमत चेन्नई में 1809.50 रुपये थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top