Flash Story
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया

उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी

बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना

एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा

‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत

बीजापुर की पहाड़ियों में बड़ा ऑपरेशन, सुरक्षा बलों ने 18 से अधिक नक्सली किये ढेर

15 दिन से चल रहा अभियान बना निर्णायक, टॉप नक्सली निशाने पर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा क्षेत्र की कठिन पहाड़ियों में सुरक्षा बलों ने नक्सल-विरोधी अभियान को निर्णायक दिशा में मोड़ते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में 18 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, यह संख्या और भी बढ़ सकती है क्योंकि तलाशी अभियान अभी भी जारी है। मारे गए नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

यह अभियान बीते 15 दिनों से लगातार चल रहा है और अब तक कई नक्सली मार गिराए जा चुके हैं। कर्रेगुट्टा की दुर्गम भौगोलिक स्थिति के बावजूद सुरक्षा बलों ने साहसिकता के साथ क्षेत्र में गश्त और सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

सूत्रों के अनुसार, इस क्षेत्र में शीर्ष नक्सली नेताओं और बटालियन नंबर एक की मौजूदगी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद ऑपरेशन को और तीव्र कर दिया गया। अधिकारियों का मानना है कि यह मुठभेड़ नक्सल नेटवर्क को एक बड़ा झटका है, हालांकि पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top