Flash Story
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए भारतीय टीम घोषित, सलीमा टेटे को मिली कप्तानी
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए भारतीय टीम घोषित, सलीमा टेटे को मिली कप्तानी
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का धमाकेदार ट्रेलर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का धमाकेदार ट्रेलर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
मुख्यमंत्री धामी ने भाईदूज के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने भाईदूज के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद
केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद
सर्दियों में बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, जानें बीपी बढ़ने के 6 कारण और कंट्रोल रखने के 7 तरीके
सर्दियों में बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, जानें बीपी बढ़ने के 6 कारण और कंट्रोल रखने के 7 तरीके
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
रूस-नाटो तनाव के बीच उप-विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कहा- यूरोप पर हमला करने की न योजना है और न वजह
रूस-नाटो तनाव के बीच उप-विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कहा- यूरोप पर हमला करने की न योजना है और न वजह
अफगानिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगा स्कॉटलैंड, बताई ये बड़ी वजह
अफगानिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगा स्कॉटलैंड, बताई ये बड़ी वजह
‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दुनियाभर में 600 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दुनियाभर में 600 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

आईटी और FMCG शेयरों में बिकवाली से बाजार दबाव में, सेंसेक्स 135 अंक टूटा

आईटी और FMCG शेयरों में बिकवाली से बाजार दबाव में, सेंसेक्स 135 अंक टूटा

नई दिल्ली- भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार बेहद सीमित दायरे में रहा और दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बाजार लगभग सपाट स्तर पर बंद हुआ। आईटी और एफएमसीजी सेक्टर के दिग्गज शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला, जबकि रियल्टी शेयरों में मजबूत खरीदारी ने बाजार को बड़ी गिरावट से बचाए रखा।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 135 अंकों की गिरावट के साथ 75,183.36 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 50 भी मामूली कमजोरी के साथ 23,654.70 पर बंद हुआ। बाजार में पूरे दिन निवेशकों के बीच सतर्कता का माहौल बना रहा।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। निवेशकों ने इन सेक्टरों में मुनाफावसूली की, जिससे बड़े शेयर कमजोर रहे। दूसरी तरफ रियल्टी सेक्टर में जोरदार खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया और कई रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी दर्ज की गई।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी सकारात्मक रुख देखने को मिला। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स करीब 0.63 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ, जिससे छोटे निवेशकों का भरोसा कायम दिखाई दिया।

दिन के कारोबार में बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे ज्यादा दबाव में रहे। वहीं ग्रासिम, इंडिगो, अपोलो हॉस्पिटल, बजाज ऑटो और ट्रेंट के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली और ये बाजार के टॉप गेनर्स रहे।

उधर, बाजार की अस्थिरता को मापने वाला इंडिया विक्स करीब 3.36 प्रतिशत गिरकर 17.82 पर आ गया। विशेषज्ञों के मुताबिक यह संकेत है कि निवेशकों के बीच घबराहट कम हुई है और बाजार में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top