Flash Story
अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल
अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल
पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार
पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार
एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार
एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार
टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका
बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका
समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ
समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ
अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित
अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना
बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या
बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या

मंत्री रेखा आर्या ने अपने हाथों से बनाकर बच्चों को खिलाई खिचड़ी

मंत्री रेखा आर्या ने अपने हाथों से बनाकर बच्चों को खिलाई खिचड़ी

खेल मंत्री ने शिशु सदन के अनाथ बच्चों संग मनाया मकर सक्रांति और घुघुति त्यौहार

मंत्री ने बच्चों संग पिट्टू खेला और पतंगबाजी भी की

देहरादून। राजकीय शिशु सदन में रहने वाले अनाथ बच्चों के लिए 14 जनवरी का दिन बहुत खास रहा । मकर संक्रांति और घुघुति त्यौहार के अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने खुद अपने हाथों से खिचडी बनाकर इन बच्चों को परोसी । साथ ही खेल मंत्री ने इन बच्चों के साथ करीब 2 घंटे तक पिट्ठू खेला और पतंगबाजी भी की ।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने इन बच्चों को मंगलवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमंत्रित किया था। खेल मंत्री रेखा आर्य बताया कि विभागीय मंत्री होने के नाते वे खुद ही इन बच्चों की अभिभावक भी हैं इसलिए उन्होंने इन बच्चों के अपने परिवार संघ यह त्यौहार मनाने का फैसला किया था। मंत्री ने बच्चों संग घुघुति की विशेष माला तैयार कर सभी बालिकाओं को माला पहनाई और उनका तिलक किया। इसके बाद मंत्री रेखा आर्या ने मकर संक्रांति की खिचड़ी अपने हाथों से तैयार कर खुद ही बच्चों को परोसी और मंत्री ने खुद भी उनके बीच पंगत में बैठकर खिचड़ी और हलवे का लुत्फ लिया।

इसके बाद बारी थी पतंगबाजी की । मंत्री ने काफी देर तक बालिकाओं के साथ पतंगबाजी में हाथ आजमाए। उनके साथ करीब दो घंटे तक परंपरागत खेल पिट्ठू भी खेला। उसके बाद खेल मंत्री ने सभी बच्चों को खेल सचिवालय में अपना कार्यालय में बुलाया और वहां उनसे एक-एक कर बातचीत की। इस मौके पर खेल निदेशक प्रशांत आर्य, मोहित चौधरी, उप जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय खेल उद्घाटन समारोह के लिए किया आमंत्रित

खेल मंत्री रेखा आर्या ने शिशु सदन के सभी बच्चों को 28 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय खेल उद्घाटन समारोह के लिए भी विशेष रूप से आमंत्रित किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि उस दिन वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नजदीक से देखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा खेल मंत्री ने खुद ही बच्चों को पूरे खेल परिसर में घुमाया और उन्हे एक-एक चीज के बारे में जानकारी दी। खेल मंत्री ने बताया कि इन बच्चों में से जिनकी खेलों में रुचि होगी उन्हें बालक और बालिका खेल छात्रावास में एडमिट कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top