Flash Story
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत

मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किए चार करोड़ 96 लाख 38 हजार

मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किए चार करोड़ 96 लाख 38 हजार

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना में लगभग 5542 लाभार्थियों को पैसा भेजा

देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना में जनवरी माह के 5542, फरवरी माह के 5517 व मार्च माह के 5487 लाभार्थियों को धनराशि ट्रांसफर की। इस योजना में 3 महीने का पैसा एक साथ जारी किया गया है।

बुधवार को मंत्री रेखा आर्या ने अपने कैंप कार्यालय से यह धनराशि डीबीटी की। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि बुधवार को इस साल 1 जनवरी से 31 मार्च तक की धनराशि एक साथ ट्रांसफर की गई है। लाभार्थियों को कुल मिलाकर 4,96,38,000/- रुपए भेजे गए हैं ।

रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना के तहत कोरोना काल में अपने माता-पिता या संरक्षक को गंवा देने वाले बच्चों और किशोरों को उनकी आयु 21 वर्ष पूर्ण होने तक 3000 पर प्रति माह के हिसाब से आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना के तहत पहले लाभार्थियों की संख्या ज्यादा थी लेकिन हर महीने कुछ लाभार्थी 21 साल से अधिक आयु हो जाने या फिर शादी व अन्य कारणों से योजना से बाहर हो जाते हैं।

रेखा आर्या ने कहा कि कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों के लिए प्रदेश सरकार कि यह योजना वरदान साबित हुई है। इस योजना में लाभार्थियों को ₹3000 महीना आर्थिक मदद के अलावा उनके खाने-पीने, शिक्षा आदि की जिम्मेदारी भी सरकार उठाती है।

इस दौरान उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी अंजना गुप्ता, DPO राजीव नयन एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top