Flash Story
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

उत्तराखंड में छह साल बाद अपने तय समय पर पहुंचेगा मानसून, इस दिन से बरखेंगे मेघ 

उत्तराखंड में छह साल बाद अपने तय समय पर पहुंचेगा मानसून, इस दिन से बरखेंगे मेघ 

देहरादून। उत्तराखंड में करीब छह साल बाद मानसून के अपने तय समय पर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस बार 20 से 25 जून के बीच मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है। जबकि बीते छह सालों की बात करें तो इसके पहुंचने के समय में विलंब ही होता आया है।

सिर्फ 2021 में मानसून समय से पहले 18 जून को ही उत्तराखंड पहुंच गया था। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह बताते हैं कि मानसून पहुंचने का समय हवा की गति और दिशा पर भी निर्भर करता है। इस वर्ष अभी तक मानसून की गति सामान्य बनी हुई है और 31 मई को मानसून ने केरल में प्रवेश कर लिया है। जिससे कि इसके 20 से 25 जून तक प्रदेश में पहुंचने की उम्मीद है।

पांच साल देरी से पहुंचा मानसून: प्रदेश में मानसून के पहुंचने का सही समय 20 से 25 जून माना जाता है। वहीं पंतनगर विवि से मिले आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में बीते छह सालों में पांच बार मानसून देरी से पहुंचा है।

साल 2017 और 18 में मानसून ने प्रदेश में एक ही दिन 28 जून को एंट्री ली। वहीं 2019 और 20 में तीन जुलाई को मानसून उत्तराखंड पहुंचा। 2021 में यह तय समय से पहले 18 जून को ही उत्तराखंड पहुंच गया। मानसून के उत्तराखंड पहुंचने पर लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी। मानसून के प्रदेश में आने के समय में बदलाव देखा गया है। हालांकि यह सामान्य समय के आसपास ही रहता है। इस वर्ष अभी तक सामान्य गति से मानसून आ रहा है। इसके 20 से 25 जून तक कुमाऊं में सक्रिय होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top