Flash Story
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

यूपीसीएल के अस्सी प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता कर रहे डिजिटल भुगतान

यूपीसीएल के अस्सी प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता कर रहे डिजिटल भुगतान

‘स्मार्ट मीटर की स्थापना से उपभोक्ता डिजिटल की ओर बढ़ेंगे’

देहरादून। यूपीसीएल द्वारा अपने विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा दिये जाने के उददेश्य से वर्तमान में प्रचलित डिजिटल सेवाओं को अपडेट किया जा रहा है जिसमें स्मार्ट मीटर की स्थापना भी एक अहम कदम साबित होगा। बिजली से जुडी सभी प्रकार की जानकारी एवं बिजली भुगतान इत्यादि से सम्बन्धित सेवाओं को उपभोक्तागण घर बैठे प्राप्त कर सकें, हेतु यूपीसीएल द्वारा उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाइल एप तथा अन्य डिजिटल सेवाओं को बेहतर बनाया गया था जिसके फलस्वरूप गत माह सितम्बर 2024 में यूपीसीएल का डिजिटल माध्यमों से भुगतान बढ़कर 80 प्रतिशत से अधिक पहुंच गया है।

डिजिटलीकरण होने से उपभोक्ताओं के जीवन में सुगमता आयेगी और समय की भी बचत होगी। प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगने से डिजिटलाइजेशन को और महत्वता मिलेगी । उपभोक्तागण स्मार्ट मीटर एप्लिकेशन के द्वारा भी बिजली से जुड़ी सेवाओं यथा बिल भुगतान एवं रिचार्ज को आसानी से करने, ऊर्जा खपत की सही जानकारी, शिकायत दर्ज करने तथा विद्युत पैटर्न का आंकलन इत्यादि सेवायें घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उपभोक्तागण मोबाइल एप्लिकेशन के अतिरिक्त विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों जैसे यूपीसीएल की वेबसाइट www.upcl.org, तथा भारत बिल पेमेंट से जुडे माध्यमों जैसे Paytm, फोन पे, गूगल पे mobikwik app इत्यादि से भी डिजिटल भुगतान कर डिजिटल सेवाओं को उपयोग करने के लिये प्रेरित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top