Flash Story
उत्तराखण्ड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं: महाराज

महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास

पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी सवारियों से भरी कार, चालक समेत 8 की मौत

बड़े सपने देखें, चुनौतियों का सामना करें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें बच्चे : जिलाधिकारी

पीपलकोटी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला शव

बच्चों की सेहत के लिए जरूरी है योग, शारीरिक और मानसिक विकास में मिल सकते हैं कई फायदे

गौ संरक्षण का सीधा संबंध ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती और किसानों की समृद्धि से है- मुख्यमंत्री

15 साल बाद फिर साथ आए शाहरुख-करीना, ‘किंग’ का नया गाना हुआ रिलीज

मुंबई पुलिस ने शुरू की सलमान खान के फायरिंग मामले में अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया

मुंबई। पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से वापस लाने के लिए प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामलों की एक विशेष अदालत ने अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वारंट जारी किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कुछ अदालती दस्तावेजों का इंतजार कर रहे हैं। इन दस्तावेजों के प्राप्त होने के बाद, केंद्र सरकार को एक औपचारिक प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।

इसके अलावा, सूत्रों ने बताया कि अनमोल बिश्नोई की तलाश के लिए रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है। यह कार्रवाई सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की घटना के मद्देनजर की जा रही है, जिसमें अनमोल बिश्नोई की कथित भूमिका सामने आई है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top