Flash Story
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

दवाइयां ही नहीं वेजिटेरियन डाइट भी डिप्रेशन से लड़ने में कर सकती है मदद, जानें क्या कहती है स्टडी

दवाइयां ही नहीं वेजिटेरियन डाइट भी डिप्रेशन से लड़ने में कर सकती है मदद, जानें क्या कहती है स्टडी

शाकाहारी डाइट करने के कई फायदे हैं। यह वजन घटाने से लेकर फिटनेस बेहतर बनाने में मदद करता है. अब एक नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि इससे मेंटल हेल्थ भी दुरुस्त रहती है। हैदराबाद यूनिवर्सिटी की स्टडी में पता चला है कि शाकाहारी खाना तनाव को दूर रखता है, डिप्रेशन से लडऩे में मदद करता है। इस खाने से दिमाग बेहतर तरीके से काम करता है. यूरोपियन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में पब्लिश इस स्टडी में बताया गया कि वेजिटेरियन डाइट से मूड अच्छा होता है और एजिंग की समस्या भी धीरे होती है. ऐसे में आइए जानते हैं शाकाहारी खाना इतना फायदेमंद क्यों होता है…

क्या कहती है नई स्टडी
6 महीने तक की गई इस रिसर्च में पाया गया कि शाकाहारी खाना जैसे- फल, सब्जियां, साबुत अनाज खाने से डिप्रेशन-एंग्जाइटी जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं. इस अध्ययन में कुल 304 वयस्क लोगों को शामिल किया गया। इन सभी की उम्र 40 साल से ज्यादा थी। इनमें शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के लोग शामिल थे।

शाकाहारी या मांसाहारी कौन ज्यादा फायदेमंद
इस अध्ययन में पाया गया कि प्लांट बेस्ड फूड्स खाने वालों में विटामिन बी-12 कम होता है. खाने के पैटर्न के विश्लेषण में शोधकर्ताओं ने पाया कि प्लांट बेस्ड फूड खाने वालों में प्रोटीन, कैल्शियम, फोलेट और विटामिन सी अच्छी मात्रा में होती है. वहीं, मांसाहार खाना जैसे- मांस-मछली खाने वालों में कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, राइबोफ्लेविन, आयरन और विटामिन बी12 ज्यादा होता है. कई अध्ययनों में सामने आया है कि विटामिन डी की कमी होने पर डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. रोज धूप में बैठने से और दूध पीने से विटामिन डी की पूर्ति की जा सकती है.कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा वाले सब्जियों और फलों से भी अवसाद में आराम मिलता है. कार्बोहाइड्रेट वाला फूड हमारे ब्रेन में मूड बेहतर करने वाला हार्मोन रिलीज करता है।

वेजिटेरियन खाना डिप्रेशन भगाए
इस अध्ययन के मुताबिक, वेजिटेरियन लोग प्रोटीन का सेवन ज्यादा करते हैं. जिसका उनकी मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव असर होता है. दिमाग को सही तरह से काम करने के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है. इससे ब्रेन हर तरह से स्वस्थ रह सकता है. वहीं, मांसाहार खाने वालों के ब्लड में एंटीऑक्सिडेंट का लेवल काफी ज्यादा होता है. कम ऑक्सीडेटिव तनाव दे सकता है. इस अध्ययन में बताया कि अगर लंबे समय से शाकाहारी खाना खा रहे हैं तो डिप्रेशन की समस्या कम हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top