Flash Story
जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश
जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश
शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती
शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती
मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित , कहा देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत
मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित , कहा देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत
जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा
मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा
विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार
विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार
इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को झटका: स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज
इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को झटका: स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज
सीरिया में यात्री बस पर अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, 4 घायल
सीरिया में यात्री बस पर अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, 4 घायल
मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ

ओला ने इन देशों में राइड बंद करने का लिया फैसला, भारतीय बाजार पर देगी ध्यान

ओला ने इन देशों में राइड बंद करने का लिया फैसला, भारतीय बाजार पर देगी ध्यान

भारत में कंपनी को दिख रहा ‘विस्तार का अपार अवसर’ 

नई दिल्ली। राइड-हेलिंग कंपनी ओला ने बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच यूके, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ओला कैब्स राइड बंद करने का फैसला लिया है। कंपनी ने बताया कि वह भारतीय बाजार पर ध्यान केंद्रित करेगी। कंपनी को देश में ‘विस्तार का अपार अवसर’ दिख रहा है। ओला के प्रवक्ता ने कहा, मोबिलिटी का भविष्य न केवल व्यक्तिगत गतिशीलता (पर्सनल मोबिलिटी) में, बल्कि राइड-हेलिंग बिजनेस के लिए भी इलेक्ट्रिक है और भारत में विस्तार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने आगे कहा, इस स्पष्ट फोकस के साथ हमने अपनी प्राथमिकताओं का पुनर्मूल्यांकन किया है। हमने यूके, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में मौजूदा अपने विदेशी राइड-हेलिंग बिजनेस को बंद करने का फैसला लिया है।
कंपनी सैकड़ों स्थानों पर काम करती है और दोपहिया वाहनों समेत परिवहन के कई साधन प्रदान करती है। इस बीच, देश में ओला के मोबिलिटी कारोबार ने वित्तवर्ष 2021-22 में 66 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले वित्तवर्ष 2022-23 में 250 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है।

वित्तवर्ष 2022-23 में इसका राजस्व 58 प्रतिशत बढक़र 2,135 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 1,350 करोड़ रुपये था। कंपनी ने कहा, वित्तवर्ष 2022-23 में हमने खुद को न केवल बढऩे और बड़े पैमाने पर काम करने की चुनौती दी, बल्कि इसे लाभप्रद तरीके से करने की भी चुनौती दी। जबकि हमारा राजस्व 58 प्रतिशत की मजबूत क्लिप के साथ बढ़ता रहा, हम भारत के गतिशीलता (मोबिलिटी) बिजनेस में एबिटडा पॉजिटिव हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top