Flash Story
नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ
नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ
पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण
पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण
घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा
घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा
गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी
गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी
नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद
नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास
भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान
भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान
सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन
सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन
एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप
एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप

मंत्री के निर्देश पर आदमखोर बाघ को मारने के लिए शूटर तैनात

मंत्री के निर्देश पर आदमखोर बाघ को मारने के लिए शूटर तैनात

प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश

पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बाघ के हमले की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए हाल ही में जिलाधिकारी पौड़ी को निर्देश दिए थे कि तत्काल आदमखोर बाघ को करने के लिए अनुमति ली जाए। जिसकी अनुमति मिलने के बाद अब बाघ को मारने के लिए वन विभाग ने पिंजरे लगाने के साथ-साथ शूटर भी तैनात कर दिए हैं।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 13 नवम्बर को बाघ के हमले में मारी गई विकासखंड पोखडा, बगड़ीगाड निवासी रानी देवी और उसके अगले ही दिन हमले में ग्राम घन्डियाल की श्रीमती प्रभा देवी के घायल होने की अनवरत घटित घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए हाल ही में जिलाधिकारी पौड़ी और डीएफओ को निर्देश दिए थे कि आदमखोर बाघ को मरवाने के लिए (Shoot at sight) की अनुमति ली जाए।

उक्त निर्देशों के क्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बताया कि विकासखण्ड पोखड़ा में आदमखोर बाघ को मरवाने के लिए (Shoot at sight) की अनुमति मिलने के बाद सोमवार से क्षेत्र में पिंजरे लगवाने के साथ-साथ शूटरों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आदमखोर बाघ मारा जाएगा और लोगों को उसके भय से छुटकारा मिल पाएगा।

महाराज ने बाघ के हमले में प्रभावित हुए परिवारों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए वन विभाग के अधिकारियों से तत्काल पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के भी निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top