Flash Story
लगातार दूसरी बार आईसीसी के अध्यक्ष चुने गए जय शाह, निर्विरोध हुआ चयन
लगातार दूसरी बार आईसीसी के अध्यक्ष चुने गए जय शाह, निर्विरोध हुआ चयन
बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा ‘रामायण’ का तूफान, दुनियाभर में 1300 करोड़ के पार पहुंची कमाई
बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा ‘रामायण’ का तूफान, दुनियाभर में 1300 करोड़ के पार पहुंची कमाई
आज रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
आज रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
मां धारी देवी मंदिर के समीप बनेगी आधुनिक दो मंजिला पार्किंग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
मां धारी देवी मंदिर के समीप बनेगी आधुनिक दो मंजिला पार्किंग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रदेश की जनता का भी किया अपमान: महाराज
कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रदेश की जनता का भी किया अपमान: महाराज
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता-रेखा आर्या
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता-रेखा आर्या
बिशनपुर कुंडी घाट पर SDRF का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, सात लोगों को निकाला सुरक्षित
बिशनपुर कुंडी घाट पर SDRF का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, सात लोगों को निकाला सुरक्षित
अधोईवाला में 3.35 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री खजानदास ने किया लोकार्पण और शिलान्यास
अधोईवाला में 3.35 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री खजानदास ने किया लोकार्पण और शिलान्यास
इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके
इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके

विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने अपने आवास पर लगाया सिंदूर का पौधा

विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने अपने आवास पर लगाया सिंदूर का पौधा

सशक्तिकरण से समावेशन तक, पीएम मोदी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

गरीबों के कल्याण को समर्पित है हमारी सरकार- प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग में सिंदूर का पौधा लगाकर एक भावनात्मक संदेश दिया। यह पौधा उन्हें हाल ही में कच्छ दौरे के दौरान 1971 के भारत-पाक युद्ध की वीरांगनाओं द्वारा भेंट किया गया था। इन महिलाओं के साहस और समर्पण से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री ने इस उपहार को अपने घर में रोपने का निर्णय लिया।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि सरकार की प्राथमिकता हमेशा से समाज के सबसे कमजोर वर्गों के उत्थान की रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक संदेश में बताया कि पिछले दस वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढांचे के विकास और समावेशी नीतियों के जरिए आम जनता के जीवन में परिवर्तन लाने के प्रयास किए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जन धन योजना और आयुष्मान भारत जैसे अभियानों ने गरीबों को बेहतर जीवनशैली, स्वास्थ्य सेवाएं और आर्थिक सुरक्षा दी है। डिजिटल तकनीकों और पारदर्शी वितरण प्रणालियों के ज़रिए अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने में सरकार सफल रही है।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि इन पहलों के चलते 25 करोड़ से अधिक नागरिकों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए सरकार का यह तीसरा कार्यकाल है, जिसका पहला वर्ष 9 जून को पूर्ण हो रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रियों से अपील की है कि वे मंत्रालयों के कार्यों में गति लाएं और जनता के सामने सरकार की उपलब्धियों को प्रस्तुत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top