Flash Story
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

कर्ज में डूबी अपनी सरकारी एयरलाइन को बेचेगा पाकिस्तान, अगले हफ्ते शुरू होगी बिक्री प्रक्रिया 

कर्ज में डूबी अपनी सरकारी एयरलाइन को बेचेगा पाकिस्तान, अगले हफ्ते शुरू होगी बिक्री प्रक्रिया 

वर्षों से कर रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस को बेचने की कोशिश 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने एक बार फिर कर्ज में डूबी अपनी सरकारी एयरलाइन पीआईए को बेचने की कोशिशें तेज कर दी हैं। इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने बीते साल भी अपनी सरकारी एयरलाइन को बेचने की कोशिश की थी, लेकिन उस वक्त सही खरीददार न मिलने के चलते पाकिस्तान की सरकार को सफलता नहीं मिल पाई थी। अब एक बार फिर से पाकिस्तान ने पीआईए को बेचने की कोशिश शुरू कर दी है।

घाटे में चल रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) को बेचने की कोशिश पाकिस्तान की सरकार वर्षों से कर रही है, लेकिन साल 2024 में इसे लेकर गंभीर प्रयास शुरू किए गए, लेकिन कोई बड़ा खरीददार नहीं मिलने के चलते पाकिस्तान की सरकार सफल नहीं हो सकी। पाकिस्तान के निजीकरण और निवेश मंत्री अब्दुल अलीम खान ने बीते महीने बताया था कि पीआईए के निजीकरण को मई तक पूरा कर लिया जाएगा। निजीकरण आयोग की इस मुद्दे पर बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री के निजीकरण के मुद्दे पर सलाहकार मोहम्मद अली ने की। इस बैठक में ही अगले हफ्ते पीआईए की बिक्री प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया गया।

पाकिस्तान की सरकार पीआईए के 51 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत शेयर बेचने पर विचार कर रही है। संभावित बोली दाताओं को चुनने के लिए पूर्व योग्यता मानदंडों को भी मंजूरी दी गई है। पीआईए ने करीब 21 वर्षों के बाद पहली बार साल 2024 में पहली बार लाभ प्राप्त किया। बीते साल पीआईए को करीब 2.26 अरब रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। पीआईए पिछले कई वर्षों से वित्तीय संकट से जूझ रही है। घाटे के चलते साल 2023 में पीआईए ने हजारों कर्मचारियों को वेतन ही नहीं मिल पाया था। साथ साल 2020 में सुरक्षा चिंताओं के चलते यूरोपीय संघ ने पीआईए पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top