Flash Story
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना

पिटकुल 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान प्रदेश में सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए पूरी तरह से तैयार

पिटकुल 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान प्रदेश में सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए पूरी तरह से तैयार

पीएम मोदी के देहरादून आगमन के दौरान चाक- चौबंद होगी व्यवस्था

एमडी पीसी ध्यानी ने देर रात तक विभिन्न सब स्टेशनों का किया निरीक्षण

देहरादून। पिटकुल 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान प्रदेश में सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए पूरी तरह से तैयार है। उद्घाटन समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर पिटकुल के एमडी पीसी ध्यानी ने अधिकारियों और सीनियर इंजीनियर्स की एक बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री के देहरादून आगमन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

पिटकुल एमडी ने देर रात तक विभिन्न सब स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभियंताओं को बिजली आपूर्ति में किसी तरह की बाधा न आने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पिटकुल राष्ट्रीय खेलों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए संकल्पित है।

पिटकुल मुख्यालय में 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर बिजली व्यवस्था की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में बिजली आपूर्ति को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये। इसके अलावा उन्होंने देर रात तक देहरादून स्थित उपकेन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बन्धित मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता एवं सहायक अभियन्ताओं को निर्देश दिये।
इस मौके पर प्रबन्ध निदेशक ने देहरादून स्थित 132 केवी उपकेन्द्र, माजरा, 132 केवी उपकेन्द्र, बिन्दाल एवं 220 केवी उपकेन्द्र, आईआईपी, हर्रावाला का निरीक्षण किया तथा विद्युत व्यवस्था को सुचारू रखने के सम्बन्ध में सभी कार्मिकों को सतर्क रहने के निर्देश दिये गये।

इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल द्वारा उपाकालि के निदेशक परिचालन मदन राम आर्य, मुख्य अभियन्ता एनएस बिष्ट एवं अधिशासी अभियन्ता (ग्रामीण) राकेश कुमार से विद्युत व्यवस्था सुचारू रखने के सम्बन्ध में वार्ता की गयी तथा पिटकुल की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। इसके साथ ही उपरोक्त आयोजन के दौरान पिटकुल के परियोजना में कार्यरत अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता एवं सहायक अभियन्ताओं को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्युत उपसंस्थानों में 24Û7 उपलब्धता/तैनाती सुनिश्चित किये जाने के लिए निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान निदेशक परिचालन जीएस बुदियाल, मुख्य अभियन्ता एचएस हयांकी, कमलकान्त, ईला चन्द्र, अनुपम सिंह, अधीक्षण अभियन्ता पंकज कुमार,एलएम बिष्ट, ललित कुमार, अधिशासी अभियन्ता प्रभाष डबराल, राजेश कुमार गुप्ता,एलपी पुरोहित आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top