Flash Story
देहरादून रोड सेल्फी प्वाइंट पर हादसा, 200 फीट गहरी खाई में गिरा युवक; SDRF ने बचाई जान
देहरादून रोड सेल्फी प्वाइंट पर हादसा, 200 फीट गहरी खाई में गिरा युवक; SDRF ने बचाई जान
अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल सुरक्षात्मक कार्य के दिए निर्देश
अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल सुरक्षात्मक कार्य के दिए निर्देश
जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं जल्द पूरी करें, लापरवाही पर सख्त डीएम
जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं जल्द पूरी करें, लापरवाही पर सख्त डीएम
शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 क्रियान्वयन के 71 लक्ष्य पूर्ण- धन सिंह रावत
शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 क्रियान्वयन के 71 लक्ष्य पूर्ण- धन सिंह रावत
नाबालिक बालक के साथ अश्लील हरकत कर गलत काम करने वाले प्राचार्य को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
नाबालिक बालक के साथ अश्लील हरकत कर गलत काम करने वाले प्राचार्य को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें: मुख्यमंत्री
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें: मुख्यमंत्री
1 अगस्त से नैनीताल मॉल रोड बनेगा ‘नो हॉर्न ज़ोन’, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
1 अगस्त से नैनीताल मॉल रोड बनेगा ‘नो हॉर्न ज़ोन’, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी ने लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री धामी ने लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट
राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट

धामी के जन्मदिवस पर पिटकुल का ‘महादान’: 190 यूनिट रक्तदान कर रचा रिकॉर्ड

धामी के जन्मदिवस पर पिटकुल का ‘महादान’: 190 यूनिट रक्तदान कर रचा रिकॉर्ड

धामी के जन्मदिवस पर पिटकुल का ‘महादान’

सीएम धामी के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों को छू रहा उत्तराखंड– पी.सी. ध्यानी

190 यूनिट रक्तदान कर कर्मचारियों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड के जन-जन के प्रिय, युवा, ऊर्जावान और दूरदर्शी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को जनसेवा के रूप में मनाते हुए पिटकुल ने एक बार फिर मिसाल पेश की। देवभूमि ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में इस बार रिकॉर्ड 190 यूनिट रक्तदान हुआ।

मुख्यमंत्री के जनकल्याणकारी दृष्टिकोण से प्रेरणा लेते हुए पिटकुल के प्रबंध निदेशक पी. सी. ध्यानी ने कहा कि “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी और गतिशील नेतृत्व ने उत्तराखंड को विकास के नए आयाम दिए हैं। उनके नेतृत्व में राज्य न केवल ऊर्जा और अवसंरचना के क्षेत्र में, बल्कि सामाजिक दायित्व और जनकल्याण में भी नई ऊँचाइयों को छू रहा है। आज का यह स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी मुख्यमंत्री के सेवा-भाव और प्रेरणा का ही परिणाम है। पिटकुल परिवार ‘रक्तदान महादान’ के इस संकल्प को हर वर्ष नई ऊँचाइयों तक ले जाता है। जब हम रक्तदान करते हैं तो यह सिर्फ किसी ज़रूरतमंद को जीवनदान देना नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह करना भी है। पिटकुल के कार्मिक इस सेवा भावना के साथ निरंतर आगे आ रहे हैं और भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते रहेंगे।”

भारी उत्साह, बड़ी भागीदारी
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी, निदेशक (परिचालन) जी.एस. बुदियाल और कंपनी सचिव अरुण सभरवाल ने देवभूमि ब्लड सेंटर के डॉक्टरों और स्टाफ का फूलों से स्वागत किया। पिटकुल पिछले तीन वर्षों से मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है। पिछले वर्ष 146 यूनिट रक्तदान हुआ था, जबकि इस बार 190 यूनिट एकत्र किया गया।

दुर्गम इलाकों से पहुंचे कर्मचारी
“सबके लिए एक, एक के लिए सब” के संदेश को साकार करते हुए भारी वर्षा और आपदा के मौसम के बावजूद पिटकुल के कर्मचारी सिमली, कर्णप्रयाग, खंदूखाल, श्रीनगर, रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी, काशीपुर जैसे दुर्गम इलाकों से यात्रा कर देहरादून पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान किया।

नेतृत्व से प्रेरित सामाजिक दायित्व
निदेशक (परिचालन) जी. एस. बुदियाल और कंपनी सचिव अरुण सभरवाल ने भी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी के प्रेरणादायी नेतृत्व ने हर सरकारी संस्था में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच पैदा की है। उन्होंने अन्य कर्मचारियों से भी इस पहल से प्रेरणा लेने की अपील की।मंच संचालन उपमहाप्रबंधक (मा.सं.) विवेकानंद ने किया। कार्यक्रम में पिटकुल के वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता, तकनीशियन, संविदा कार्मिक और देवभूमि ब्लड सेंटर की टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top