Flash Story
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध, तुर्बाह पर हूतियों का कब्जा, अब ताइज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध, तुर्बाह पर हूतियों का कब्जा, अब ताइज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक
गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक

ब्राजील दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जी20 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

ब्राजील दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जी20 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

भारत में हुए जी 20 सम्मेलन की हुई तारीफ

चीन और अमेरिका के राष्ट्रपति भी होंगे शामिल 

रियो डी जेनेरियो/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील दौरे पर पहुंच गए हैं। जी20 देशों के सम्मेलन में हिस्सा लेने रियो डी जेनेरियो पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील में 18 और 19 नवंबर को होने वाले 19वें जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। भारत ब्राजील चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी निदेशक ने कहा है कि भारत और ब्राजील के बीच व्यापार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि अभी दोनों देशों के बीच सालाना 15 अरब डॉलर का व्यापार होता है। उन्होंने भारत में हुए जी20 सम्मेलन की भी तारीफ की और कहा कि भारत में हुआ जी20 सम्मेलन अब तक का सबसे अच्छा था।

गोम्स ने कहा कि ‘अभी दोनों देशों के रिश्ते अच्छे दौर से गुजर रहे हैं और मुझे लगता है कि भारत में हुआ जी20 सम्मेलन सबसे अच्छा था। हम भी कोशिश कर रहे हैं कि भारत जैसा ही आयोजन करें।’ ब्राजील में 18-19 नवंबर को जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इस सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल होंगे। ऐसे में इन दोनों नेताओं के साथ भी पीएम मोदी की द्विपक्षीय मुलाकात हो सकती है। ट्रोइका सदस्य होने के नाते ब्राजील में हो रहे जी20 सम्मेलन में एजेंडा तय करने में भारत की भूमिका अहम रहेगी। ब्राजील भी ग्लोबल साउथ के मुद्दे पर फोकस रख सकता है। भारत ने भी उम्मीद जताई कि दिल्ली में हुए सम्मेलन में तय किए गए मुद्दों पर प्रगति सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top