Flash Story
देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी
देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी
जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं
सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं
भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल
भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल
विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी
विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी
लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी
लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी
हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव
हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत
गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित
गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित

इटानगर में पीएम मोदी ने 5,100 करोड़ से अधिक के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन

इटानगर में पीएम मोदी ने 5,100 करोड़ से अधिक के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने अरुणाचल को “उगते सूरज की धरती” बताया

इटानगर। अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5,100 करोड़ रुपये से अधिक के महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इंदिरा गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने शि योमी जिले में दो बड़े जलविद्युत प्रोजेक्ट्स और तवांग में एक कन्वेंशन सेंटर की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं राज्य के विकास और ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं।

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां पूर्वोत्तर राज्यों के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण के लिए हैं। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश को “उगते सूरज की धरती” बताते हुए कहा कि राज्य के लोग शौर्य और शांति का प्रतीक हैं।

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भी कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा पूर्वोत्तर को विकास की दिशा में देखा है, न कि राजनीतिक लाभ के लिए।

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने स्थानीय व्यापारियों, उद्योगपतियों और करदाताओं के साथ जीएसटी सुधारों पर चर्चा की और स्वदेशी उत्पादों के प्रचार को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने ‘गर्व से कहो ये स्वदेशी है’ अभियान के पोस्टर भी वितरित किए।

प्रमुख परियोजनाएं:

ताटो-I प्रोजेक्ट: 186 मेगावाट क्षमता, 1,750 करोड़ रुपये लागत, सालाना 802 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन।

हेओ प्रोजेक्ट: 240 मेगावाट क्षमता, 1,939 करोड़ रुपये लागत, सालाना 1,000 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन।

तवांग कन्वेंशन सेंटर: 145.37 करोड़ रुपये, 1,500 लोगों की क्षमता, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा।

स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी और फायर सेफ्टी सहित अन्य प्रोजेक्ट्स की कुल लागत 1,290 करोड़ रुपये से अधिक।

पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में ये कदम राज्य और देश दोनों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top