Flash Story
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
ईयरबड्स लगाकर सोने की आदत पड़ सकती है भारी, कानों में दर्द से लेकर सुनने की क्षमता तक पर असर
ईयरबड्स लगाकर सोने की आदत पड़ सकती है भारी, कानों में दर्द से लेकर सुनने की क्षमता तक पर असर
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
राजधानी में डेंगू का प्रकोप तेज: अक्तूबर के पहले 17 दिनों में मिले 304 मरीज
राजधानी में डेंगू का प्रकोप तेज: अक्तूबर के पहले 17 दिनों में मिले 304 मरीज

राष्ट्रीय राजधानी में जारी पानी की किल्लत को लेकर चरम पर पहुंची सियासत, आमने- सामने आए भाजपा और आप पार्टी के नेता 

राष्ट्रीय राजधानी में जारी पानी की किल्लत को लेकर चरम पर पहुंची सियासत, आमने- सामने आए भाजपा और आप पार्टी के नेता 

हरियाणा दिल्ली को उसके हक का पानी नहीं दे रहा-  आप पार्टी 

केजरीवाल सरकार का वाटर मैनेजमेंट ठीक नहीं- भाजपा नेता 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में जारी पानी की किल्लत को लेकर सियासत चरम पर है। जल संकट पर आम आदमी पार्टी और भाजपा के नेता आमने सामने हैं। एक तरफ, आम आदमी पार्टी का आरोप है कि हरियाणा दिल्ली को उसके हक का पानी नहीं दे रहा है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा के नेताओं का आरोप है कि केजरीवाल सरकार का वाटर मैनेजमेंट ठीक नहीं है, टैंकर माफिया हावी है और इसलिए दिल्ली की जनता को पानी नहीं मिल रहा है।

नई दिल्ली संसदीय सीट से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ आरके पुरम में प्रदर्शन किया। इस विरोध-प्रदर्शन में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। भाजपाइयों ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ मटका फोड़ कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली सरकार के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है कि पिछले 10 साल से यहां आम आदमी पार्टी की सरकार है। हर साल पानी की समस्या होती है, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस संकट को दूर करने के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पास पानी है। हरियाणा तय समझौते से ज्यादा पानी दे रहा है। आप सरकार ने जल बोर्ड को 600 करोड़ रुपये के मुनाफे से 73 हजार करोड़ रुपये के घाटे में लाकर खड़ा कर दिया। दिल्ली जल बोर्ड में मरम्मत का कोई काम नहीं किया गया। सिर्फ और सिर्फ टैंकर माफिया को प्रोत्साहित किया। दिल्ली की जनता आज पानी के लिए तरस रही है क्योंकि केजरीवाल सरकार ने इस पर कोई काम नहीं किया। दिल्ली में 40 फीसदी से ज्यादा पानी बर्बाद हो जाता है या फिर टैंकर माफिया उसे चुराकर ले जाता है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पश्चिमी दिल्ली से सांसद कमलजीत सेहरावत और भाजपा के कई नेताओं ने विभिन्न इलाकों में विरोध-प्रदर्शन किया और कहा कि दिल्ली में जल संकट के लिए अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार जिम्मेदार है। दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडे पानी की समस्या को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पानी की किल्लत गंभीर होती जा रही है। हमने इस मामले में पत्र, मोबाइल और ईमेल के जरिए केंद्रीय मंत्री से संपर्क साधने की कोशिश की थी। हमने कहा कि आपके कॉर्डिनेशन से पानी का संकट दूर हो सकता है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार दिल्ली को पानी देने के लिए तैयार है, लेकिन बीच में किसी को कॉर्डिनेट करना पड़ेगा। आप केंद्र में इस विभाग के मंत्री है, आपसे उम्मीद है कि आप अभिभावक की भूमिका निभाते हुए कॉर्डिनेशन का काम कर दें तो दिल्ली की जनता को पानी मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top