Flash Story
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

सवी- ए ब्लडी हाउसवाइफ का दमदार ट्रेलर जारी, खूंखार अवतार में अनिल कपूर के साथ दिखीं दिव्या खोसला

सवी- ए ब्लडी हाउसवाइफ का दमदार ट्रेलर जारी, खूंखार अवतार में अनिल कपूर के साथ दिखीं दिव्या खोसला

अभिनेत्री दिव्या खोसला सावि से धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म के दो टीजर जारी करते हुए फैंस का उत्साह बढ़ाया था, जिसके बाद से फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। वहीं, आखिरकार अब निर्माताओं ने फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें दिव्या खोसला का खतरनाक अवतार देखने को मिला।

ट्रेलर की शुरुआत दिव्या खोसला के किरदार से होती हैं। वे कैमरे में अपना बयान रिकॉर्ड करती हैं और कहती हैं कि अगर आप यह वीडियो देख रहे हैं तो आप सब जानते हैं कि मैं एक क्रिमिनल हूं। इसके बाद वे अपनी कहानी की झलक दिखाती हैं। दिव्या का किरदार सावि अपने पति यानि हर्षवर्धन राणे और बेटे के साथ हंसी-खुशी रहती हैं, लेकिन एक दिन उनकी खुशियों पर ग्रहण लग जाता है। उनके पति को खून और ड्रग्स के इल्जाम में देश के सबसे बड़े जेल में बंद कर दिया जाता है। सावि यह जानती हैं कि उनका पति बेगुनाह है और ऐसे में वे पति को जेल तोडक़र बाहर लाने की योजना बनाती है। उनकी जिंदगी का यह सफर उन्हें एक साधारण ग्रहणी से क्रिमिनल बना देता है।

सावि की इस खतरनाक साजिश को अंजाम देने के लिए उन्हें अनिल कपूर की मदद मिलती है। वे कहते हैं कि उनके पास हर ताले की चाबी है, बस उसे लगाने वाला चाहिए। अनिल सावि को जुर्म की दुनिया में उतारते हैं और खतरनाक योजना बनाते हैं, जिसमें सावि की जान को भी खतरा हो सकता है। अपने परिवार को टूटने से बचाने के लिए सावि इस खतरे को पार करने के लिए तैयार है। ट्रेलर में दिव्या खोसला का दमदार एक्शन अवतार भी देखने को मिला। अब ऐसे में देखना यह होगा कि वे अपने मकसद में कामयाब हो पाती हैं या नहीं।

फिल्म में दिव्या खोसला के साथ अनिल कपूर और हर्षवर्धन राणे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग लंदन में की गई है। फिल्म सावी का निर्माण विशेष मनोरंजन और टी-सीरीज के बैनर मुकेश भट्ट, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने किया है। शिव चाना और साक्षी भट्ट सह-निर्माता के रूप में शामिल हैं। यह फिल्म एक बेहतरीन एक्शन एक्शन से भरपूर है।हालांकि, यह देखने के लिए कि एक साधारण गृहिणी कैसे सबसे बड़ी जेल तोडक़र अपने पति को वापस लाती है, इसके लिए फिल्म के रिलीज होने तक का इंतजार करना होगा। यह फिल्म 31 मई, 2024 को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top