Flash Story
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज एटलिटिका-2025 में प्रद्यूमन ने लगाई सबसे लम्बी छलांग

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज एटलिटिका-2025  में प्रद्यूमन ने लगाई सबसे लम्बी छलांग

चक्का फेंक में ध्रूव और नंदिनी राणा अव्वल

 गोला फेंक में शशांक टमटा और प्रणवी ने बाजी मारी

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का दूसरा दिन चक्का फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद, 200 मीटर दौड और बास्केटबाॅल प्रतियोगिताओं के नाम रहा। एमबीबीएस 2021 बैच के प्रद्यूमन ने सबसे लम्बी छलाग लगाकर खिताबी जीत दर्ज की। बास्केटबाॅल बालक वर्ग में एमबीबीएस 2022 बैच और बालिका वर्ग में एमबीबीएस 2021 बैच ने परचम लहराया

शुक्रवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेल मैदा पर एटलिटिका-2025 के दूसरे दिन एमबीबीएस 2021 बैच के ध्रूव चक्का फेंक में अव्वल रहे, बालिका वर्ग में नंदिनी राणा ने बाजी मारी। गोला फंेक बालक वर्ग में शशांक टम्टा विजयी रहे, बालिका वर्ग में प्रणवी ने जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में एमबीबीएस 2021 बैच की ईशा एवम् बालक वर्ग में प्रद्यूम ने सबसे लम्बी छलांग लगाकर खिताबी जीत दर्ज की। बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में एमबीबीएस 2022 बैच के लोविश ने सबसे कम समय में दौड पूरी कर फाइनल ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। बालक वर्ग बास्केटबाल का खिताब एमबीबीएस 2022 बैच के नाम रहा, बालिका वर्ग बास्केटबाॅल में एमबीबीएस 2021 बैच ने फाइनल ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के प्राचार्य डॉ. अशोक नायक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल डॉ. अनिल कुमार मलिक तथा स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन डॉ. संजय साधु सहित विश्वविद्यालय परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top