Flash Story
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत

आईपीएल 2024 के 58वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी पंजाब किंग्स

आईपीएल 2024 के 58वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी पंजाब किंग्स

हिमाचल प्रदेश। आईपीएल 2024 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होना है। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले मैच में पंजाब किंग्स को सीएसके के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, आरसीबी की टीम अपने आखिरी तीन मैच लगातार जीती है। आरसीबी की टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ ये मैच जीतना जरुरी होगा। ऐसे में आइए आपको बताते है धर्मशाला की पिच बैटर्स या बॉलर्स किसके हक में होगी?

पंजाब किंग्स और आरसीबी (PBKS vs RCB) के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की पिच रिपोर्ट की बात करें तो बता दें कि धर्मशाला की पिच पर बल्ले और गेंद दोनों से ही अच्छा प्रदर्शन देखने को मिलता है। गेंद को उछाल मिलता है और बल्लेबाज भी रन बनाते हुए महफिल लूटते हुए नजर आते हैं। जैसे-जैसे मैच शुरू होता है तो तेज गेंदबाजों को फायदा मिलता है, लेकिन कोई बैटर अगर एक बार पिच पर जम जाए तो बल्लेबाजों को खूब फायदा मिलता है।

आईपीएल के इस सीजन में अब तक धर्मशाला में एक ही मैच (पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स) के बीच खेला गया था, जिसमें गेंदबाजों को ज्यादा फायदा मिला था। धर्मशाला ने अब तक आईपीएल के कुल 12 मैचों की मेजबानी की है, जसमें से 7 पहले बैटिंग करने वाली टीम ने मैच जीते, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने पांच मैचों में जीत हासिल की। पहली पारी का औसत स्कोर एचपीसीए स्टेडियम में 152 रन का रहा।

अगर बात करें आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो दोनों के बीच कुल 32 बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें 15 मैच आरसीबी ने जीते, जबकि 17 मैच में पंजाब किंग्स को जीत मिली। आरसीबी का पंजाब किंग्स के खिलाफ 226 रन टोटल रहा, जबकि पंजाब किंग्स का आरसीबी के खिलाफ 232 रन सबसे बड़ा टोटल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top