Flash Story
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति भवन के प्रसिद्ध अमृत उद्यान को कल से जनता के लिए खोला जाएगा 

राष्ट्रपति भवन के प्रसिद्ध अमृत उद्यान को कल से जनता के लिए खोला जाएगा 

एक फ्लोरल क्लॉक और बाल वाटिका समेत कई आकर्षण देखने को मिलेंगे

गार्डन में लगाए गए रंग-बिरंगे फूलों वाले पेड़ और चार लाख से अधिक पौधे 

सप्ताह में 6 दिन खुला रहेगा अमृत उद्यान 

visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर कर सकते है बुकिंग

दिल्ली- एनसीआर। राष्ट्रपति भवन के प्रसिद्ध अमृत उद्यान को रविवार यानि कल से जनता के लिए खोल दिया जाएगा। बता दें कि इस बार उद्यान में 140 प्रकार के गुलाब, एक फ्लोरल क्लॉक और बाल वाटिका समेत कई आकर्षण देखने को मिलेंगे। राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, इस साल प्लूमेरिया गार्डन में रंग-बिरंगे फूलों वाले पेड़ और चार लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इसके अलावा, बरगद के पेड़ों से घिरा एक ग्रोव भी बनाया गया है। उद्यान में 220 मीटर लंबा एक सेंसरी पथ भी है, जिस पर नंगे पैर चलने से आनंद की अनुभूति होगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उप प्रेस सचिव नविका गुप्ता ने बताया कि अमृत उद्यान सोमवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। प्रवेश निःशुल्क है। उद्यान 15 एकड़ में फैला हुआ है और 5 फरवरी, 20-21 फरवरी तथा 14 मार्च को बंद रहेगा।

यह क्लॉक समय भी दिखाएगा। आगंतुकों के लिए सेंट्रल सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक शटल बस सेवा भी उपलब्ध होगी। अमृत उद्यान 2 फरवरी से 30 मार्च तक खुला रहेगा। 26 मार्च को दिव्यांगजन, 27 मार्च को सुरक्षा बलों के कर्मियों, 28 मार्च को महिलाओं और 29 मार्च को वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष दिन होंगे। बुकिंग visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top