Flash Story
कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर
कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर
मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
देहरादून में 72 वर्षीय महिला की हत्या का 12 घंटे में खुलासा, घर का  नौकर ही निकला आरोपी
देहरादून में 72 वर्षीय महिला की हत्या का 12 घंटे में खुलासा, घर का नौकर ही निकला आरोपी
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप  का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप का किया शुभारंभ
शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी
वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी
महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया
महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया
‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये
‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये
सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

रवि किशन स्टारर कोर्टरुम-ड्रामा सिरीज मामला लीगल है का ट्रेलर रिलीज, नेटफ्लिक्स पर 1 मार्च को होगा प्रीमियर

रवि किशन स्टारर कोर्टरुम-ड्रामा सिरीज मामला लीगल है का ट्रेलर रिलीज, नेटफ्लिक्स पर 1 मार्च को होगा प्रीमियर

निर्देशक राहुल पांडे की फिल्म कॉमेडी शो मामला लीगल है रिलीज को तैयार है। कोर्ट रूम की कहानी पर आधारित पर इस फिल्म में रवि किशन, निधि बिष्ट, अनंत वी जोशी, नायला ग्रेवाल, अंजुम बत्रा, विजय राजोरिया, यशपाल शर्मा जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया, जिसके जबर्दस्त कॉमेडी दृश्य ने दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है। कोर्ट रूम के अंदर की कहानी को निर्देशक राहुल पांडे ने बेहतरीन तरीके से पिरोया है। वहीं, फिल्म के अभिनेता भी अपने किरदार में खूब जम रहे हैं। रवि किशन और यशपाल शर्मा वकील की भूमिका में हैं, जिनकी डायलॉग डिलेवरी और कॉमिक टाइमिंग ने सीन को मजेदार बना दिया है। ट्रेलर में जबर्दस्त अदालती पंच लाइन को पेश किया गया है। सीरीज एक मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

सीरीज के ट्रेलर में पटपडग़ंज जिला न्यायालय को दिखाया गया है, जहां अभिनेता रवि किशन वीडी त्यागी के रूप में एक चतुर वकील के किरदार में हैं। वे कानून के लंबे हाथ को चुनौती देते हैं। उनके साथ हार्वर्ड एलएलएम की पूर्व छात्रा अनन्या श्रॉफ भी है, जो फिल्म में नैला ग्रेवाल के किरदार में है। ट्रेलर में सुजाता नेगी भी नजर आ रही हैं, उन्होंने निधि बिष्ट का किरदार निभाया है। हालांकि, उन्होंने अभी तक एक भी केस नहीं लड़ा है, लेकिन उन्हें खुद के लिए एसी ऑफिस चाहती हैं। इसके अलावा कोर्ट मैनेजर विश्वास पांडे का किरदार में अनंत वी जोशी नजर आ रहे हैं, जिनका सिर्फ कोट काला है पर दिल नहीं।

सीरीज के बारे में बताते हुए अभिनेता रवि किशन ने कहा, यह पहली बार है जब मैंने एक वकील का किरदार निभाया है और मैं आपको बता नहीं सकता कि यह कितना मजेदार था। समीर, राहुल और सौरभ के साथ काम करना शानदार रहा, जब उन्होंने पहली बार मुझे इसकी कहानी सुनाई तो मैं इसे मना नहीं कर सका, क्योंकि मैं इन किरदारों की कल्पना कर सकता था। खाकी के बाद नेटफ्लिक्स के साथ यह मेरा दूसरा प्रोजेक्ट है। मुझे यह पसंद है कि वे एक अभिनेता को दो विभिन्न भूमिकाओं के साथ चुनौती देते हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को मामला लीगल है देखने में उतना ही मजा आएगा जितना हमें इसे बनाने में आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top