Flash Story
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी

रेखा आर्या ने किया दो पेयजल योजनाओं का लोकार्पण

रेखा आर्या ने किया दो पेयजल योजनाओं का लोकार्पण

अल्मोडा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को अल्मोडा के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में दो पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके अलावा मंत्री ने एक मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए विधायक नि​धि से तीन लाख रुपये देने का ऐलान भी किया। सोमवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखण्ड जल संस्थान के अल्मोड़ा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत विधान सभा क्षेत्र सोमेश्वर के अन्तर्गत गांव अमखोली में नाईढौल पम्पिंग पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 198.21 लाख की लागत से तैयार हुई इस योजना से क्षेत्र में पेयजल की समस्या दूर होगी और गृह​​णियों को सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के कोतवाल गांव में भी पंपिंग पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याएं भी बताई। जिसमें पेयजल लाइन, सडकों को पक्का करने और आर्थिक सहायता जैसी मांगे शामिल थी। मौके पर उपस्थित सहायक अभियंता पेयजल गीता भाकुनी से उनके विभाग से संबंधित समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया और अन्य के जल्द समाधान के लिए आश्वासन दिया। इसके पहले रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भकुना ( ताकुला) में आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनसमस्याओं पर सुनवाई की।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्कूल मंदिर आदि को आर्थिक सहायता, सड़कों के डामरीकरण, पेयजल, राशन कार्ड, आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या जैसी समस्याएं उठाई। इनमें से कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर ग्राम में स्थित मंदिर में निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य के लिए विधायक नि​धि से ₹3 लाख की राशि स्वीकृत की।

इस अवसर पर अध्यक्ष जगदीश डंगवाल, नारायण, भुवन जोशी, दीपा भाकुनी, वीरेंद्र सिंह, मदन सिंह बिष्ट, राजू नेगी, जगदीश गोसाई, दीवान राम, सुनील कुमार, ठाकुर सिंह भंडारी, राजेंद्र प्रसाद, मनोहर, योगेश सिंह, महेंद्र सिंह नेगी, प्रदीप सिंह नगरकोटी, योगेश नगरकोटी आदि उपस्थित रहे।

खेल मैदान का भूमिपूजन किया

दोपहरबाद मंत्री रेखा आर्या ने गांव कोट्यूडा में एक खेल मैदान का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में ​खिलाडियों को तैयार करने के लिए छोटे कस्बों और गांवों में भी खेल मैदान तैयार करने होंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के दौरान प्रदेश में बडा खेल ढांचा तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इसकी देखरेख और संचालन के लिए प्रदेश सरकार लिगेसी प्लान ला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top