Flash Story
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल

बालों की ग्रोथ बढ़ाएगा रोजमेरी हेयर स्प्रे, स्कैल्प इंफेक्शन से मिलेगा छुटकारा

बालों की ग्रोथ बढ़ाएगा रोजमेरी हेयर स्प्रे, स्कैल्प इंफेक्शन से मिलेगा छुटकारा

इन दिनों रोजमेरी का लड़कियां खूब इस्तेमाल कर रही हैं. ये एक एक हर्ब है जो कि बालों और स्किन के लिए नेचुरल उपायों के रूप में इस्तेमाल होती है. आइए जानते हैं घर पर इसका हेयर स्प्रे कैसे बनाएं।

रोजमेरी हेयर स्प्रे बनाना बेहद आसान
रोजमेरी हेयर स्प्रे बनाने के लिए आपको रोजमेरी, चावल, मेथी, लौंग और पानी की जरूरत पड़ेगी. रोजमेरी हेयर स्प्रे बनाना बेहद आसान है. इसके लिए आपको करना ये है कि 1 कप पानी लें और फिर इसमें 1 चम्मच चावल और मेथी भिगो दें. रातभर इसे भिगोकर रखें। इसके बाद सुबह इसे पीस लें और इसमें थोड़ा और पानी मिलाकर पका लें. इसमें रोजमेरी और लौंग डाल लें और धीमी आंच पर पकाएं. जब ये पूरी तरह पक जाए तो इस पानी को छान लें और थोड़ा ठंडा होने दें. फिर इस पानी को एक स्प्रे बॉटल में भर लें और इस्तेमाल करें।

रोजमेरी हेयर स्प्रे का ऐसे करें इस्तेमाल
रोजमेरी हेयर ग्रोथ स्प्रे लें, इसे रोजाना अपने स्कैल्प पर कुछ मात्रा में लगाएं, सूखने दें, इसे धोएं नहीं. आप सिर में तेल लगाने से पहले इस स्प्रे का उपयोग कर सकते हैं।

रोजमेरी हेयर स्प्रे के फायदे

  • रोजमेरी हेयर स्प्रे में मौजूद रोजमेरी का अर्क स्कैल्प को पुनर्जीवित करने, ब्लड सर्कुलेशन को उत्तेजित करने और बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है. यह बालों के रोमों को मजबूत करता है, जिससे बाल मजबूत बनते हैं और उनके टूटने की संभावना कम होती है।
  • रोजमेरी में प्राकृतिक रोगाणुरोधी गुण होते हैं जो रूसी और खुजली जैसी खोपड़ी की समस्याओं से निपटने में मदद करते हैं।
  • इससे डैंड्रफ की समस्या में कमी आती है, स्कैल्प साफ रहता है और बाल हेल्दी रहते हैं. तो इन तमाम कारणों से रोजमेरी हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top