Flash Story
जनता दर्शन में 10 शिकायतों पर सुनवाई, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में 10 शिकायतों पर सुनवाई, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन
जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम
जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन
19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब
19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम
दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा
दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा
कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया
कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया
भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ
भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ

SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू

SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। जिले के तिलवाड़ा क्षेत्र में अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से बीच धारा में बने टापू पर फंसी तीन महिलाओं को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने सुरक्षित बचा लिया। तेज बहाव के बीच चलाए गए रेस्क्यू अभियान में SDRF के जवानों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी महिलाओं को सकुशल नदी पार कराकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, तिलवाड़ा क्षेत्र में तीन महिलाओं के नदी के बीच बने टापू पर फंसने की सूचना SDRF को मिली। सूचना मिलते ही अगस्त्यमुनि पोस्ट से अपर उप निरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि तीनों महिलाएं लकड़ी एकत्र करने के लिए नदी पार गई थीं। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे वे बीच धारा में बने टापू पर फंस गईं। नदी का बहाव लगातार तेज होने के कारण उनके लिए अपने दम पर बाहर निकलना संभव नहीं था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। तेज बहाव के बावजूद टीम के एक जवान ने सुरक्षा उपकरणों की मदद से उफनती नदी को पार कर महिलाओं तक पहुंच बनाई। इसके बाद सुनियोजित और समन्वित प्रयासों से तीनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकालकर नदी के किनारे पहुंचाया गया।

रेस्क्यू की गई महिलाओं की पहचान रवीना देवी (25 वर्ष), गीता देवी (36 वर्ष) और पिंकी देवी (40 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों तिलवाड़ा क्षेत्र की निवासी हैं। समय रहते हुए सफल रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने SDRF टीम की त्वरित कार्रवाई और साहस की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top