Flash Story
राजधानी में डेंगू का प्रकोप तेज: अक्तूबर के पहले 17 दिनों में मिले 304 मरीज
राजधानी में डेंगू का प्रकोप तेज: अक्तूबर के पहले 17 दिनों में मिले 304 मरीज
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बदरीनाथ धाम कूच तथा न्याय यात्रा हास्यास्पद- हेमंत द्विवेदी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बदरीनाथ धाम कूच तथा न्याय यात्रा हास्यास्पद- हेमंत द्विवेदी
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में तेजी, पहले दिन के लिए बिके 88 हजार से ज्यादा टिकट
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में तेजी, पहले दिन के लिए बिके 88 हजार से ज्यादा टिकट
त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी
त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव
ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव
ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा
एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज एटलिटिका 2025 में एमबीबीएस 2021 बैच आॅवरआॅल चैम्पियन

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज एटलिटिका 2025 में एमबीबीएस 2021 बैच आॅवरआॅल चैम्पियन
बालिका वर्ग 800 मीटर में निवेदिता घुघतियाल, 200 मीटर में प्राणवी शर्मा सिरमौर
 बालक वर्ग 400 मीटर रिले दौड में एमबीबीएस 2022 बैच का जलवा
 बालिका एवम् बालक वर्ग रस्साकशी में एमबीबीएस 2021 बैच के छात्र-छात्राएं अव्वल
देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का शनिवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हो गया। तीन दिवसयी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्पर्धाएं खेली गईं। एमबीबीएस बैच 2021 के खिलाडियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आॅवरआॅल चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के प्राचार्य डाॅ अशोक नायक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मलिक एवम् डाॅ संजय साधु चेयरपर्सन, खेल आयोजन समिति ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
शनिवार को एटलिटिका-2025 के तीसरे व अंतिम दिन बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ एमबीबीएस 2021 बैच की निवेदिता घुघतियाल ने खिताबी दौड़ जीती। बालिका वर्ग 200 मीटर दौड में प्राणवी शर्मा ने ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। बालक वर्ग 400 मीटर रिले दौड़ में एमबीबीएस 2022 बैच लविश कटारिया, अभय सिंह रावत, सभ्य सांची और आदित्य पंत की टीम ने खिताबी जीत दर्ज की। बालिका वर्ग 400 मीटर रिले दौड़ में एमबीबीएस 2021 बैच की प्राणवी शर्मा, ईशा जोशी, निवेदिता घुघतियाल व अक्षिता चैहान ने फाइनल ट्राॅफी अपने नाम की। रस्साकशी बालिका वर्ग एवम् बालक वर्ग दोनों में एमबीबीएस 2021 बैच के छात्र-छात्राएं अव्वल रहे।
इस अवसर पर डॉ. अशोक नायक ने तीन दिवसीय एटलिटिका-2025 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में हार और जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना होती है। उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन, टीमवर्क, आत्मविश्वास और धैर्य सिखाते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए आवश्यक गुण हैं। डॉ. नायक ने सभी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही अपने आप में एक उपलब्धि है और प्रत्येक खिलाड़ी विजेता है, जिसने मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और आयोजकों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती रहेंगी। इस अवसर पर एटलिटिका 2025 के को-चेयरपर्सन डाॅ तारिक मसूद, डाॅ पुनीत ओहरी, डाॅ आर.के.वर्मा, डाॅ हरमीत कौर, डाॅ शालू बाबा, डाॅ मनाली, डाॅ जसप्रीत सिंह, डाॅ वाणी शर्मा, डाॅ शाह आलम, डाॅ रणधीर ंिसंह, सत्य प्रकाश जोशी सहित श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, डीन व फेकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top