Flash Story
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

एसजीआरआरयू की एग्रीक्लचर साइंसेज़ की फैकल्टी शालिनी शर्मा को बीएचयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान

एसजीआरआरयू की एग्रीक्लचर साइंसेज़ की फैकल्टी शालिनी शर्मा को बीएचयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की स्कूल आॅफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ की असिस्टेंट प्रोफेसर शालिनी शर्मा ने बनारस हिन्दु विश्वविद्यालय (बीएचयू) की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शालिनी जीव विज्ञान के अन्तर्गत कीट विज्ञान विषय में पीएचडी करंेगी। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने शालिनी शर्मा को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीें। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दीवान व स्कूल आॅफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ की डीन डाॅ प्रियंका बनकोटी ने बधाई प्रेषित की।
हाल ही में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आई.सी.ए.आर.) की मान्यता मिली है। एसजीआरआरयू स्कूल आॅफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ को उत्तराखण्ड में पहला आई.सी.ए.आर. मान्यता प्राप्त काॅलेज बनने का गौरव भी प्राप्त हुआ है। आई.सी.ए.आर. की मान्यता मिलने पर अब एसजीआरआरयू के विद्यार्थी देश विदेश के नामचीन संस्थानों में शोध एवम् अनुसंधान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
काबिलेगौर है कि वर्ष 2022-23 में सीएसआईआर नेट लाइफ सांइसेज़ की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा आयोजित हुई थी। इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले परीक्षार्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। शालिनी शर्मा ने सीएसआईआर नेट लाइफ साइंसेज़ एवम् साक्षात्कार परीक्षा उत्तीर्ण कर बीएचयू की पीएचडी मैरिट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शालिनी शर्मा ने वर्ष 2021 में गेट लाइफ साइंस एवम् आईसीएआर नेट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। इस अवसर पर शालिनी शर्मा ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एसजीआरआर विश्वविद्यालय परिवार की ओर से उन्हें हमेशा ही हर सम्भव सहयोग मिला है। उन्होंने अपने माता पिता गुरूजनों एवम् साथी सहयोगियों का विशेष आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top