Flash Story
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

 आर्टिस्टिक योगासन में दो स्वर्ण पदक जीतकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन

देहरादून। मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता के 19–25 वर्ष बालिका वर्ग के आर्टिस्टिक पेयर में साक्षी सती और अमीषा चैहान की जोड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। साक्षी सती एम.एससी. योगिक साइंस तृतीय सेमेस्टर तथा अमीषा चैहान बी.एससी. योगिक साइंस प्रथम सेमेस्टर की छात्रा हैं।

इसी वर्ग के आर्टिस्टिक सिंगल में एसजीआरआर विश्वविद्यालय की देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी दमदार प्रतिभागिता दर्ज की। अंडर-19 बालक आर्टिस्टिक सिंगल में शौर्य सिंह पुंडीर, युवराज सिंह पुंडीर और आदित्य पड़ियार तथा अंडर-19 बालिका आर्टिस्टिक सिंगल में शिव्या नेगी ने प्रतिभाग किया।

विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विजेता खिलाड़ियों एवं सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि योग और खेल के क्षेत्र में युवाओं की ऐसी उपलब्धियां उन्हें निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।

स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के डीन, दोनों विभागों के विभागाध्यक्ष (HoDs) एवं सभी फैकल्टी सदस्यों ने भी विजेता विद्यार्थियों एवं सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विश्वविद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, खेल भावना और योग के प्रति समर्पण का परिणाम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top