Flash Story
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक

विशाल जन समूह में कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई शिव महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ

विशाल जन समूह में कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई शिव महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ

देहरादून- सिद्ध पीठ प्राचीन श्री शिव मंदिर, धर्मपुर चौक, देहरादून में आज प्रातः 10 बजे दिव्य भव्य कलश यात्रा मंदिर समिति और धर्मपुर क्षेत्र के भक्तों द्वारा निकाली गई। कलश यात्रा में 108 कलश देवियों द्वारा पंच प्रयाग से लाए गए जल को अपने मस्तक पर कलशों के माध्यम से धारण कर क्षेत्र को पवित्र किया गया। कलश यात्रा का क्षेत्र के भक्तगणों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा विशाल जन समूह में मंदिर से प्रारंभ होकर नेहरू कॉलोनी ए ब्लॉक, बी ब्लॉक, ओल्ड नेहरू कॉलोनी होते हुए डिस्पेंसरी रोड से हरिद्वार रोड होते हुए मंदिर पहुंची। तत्पश्चात, मंदिर समिति द्वारा शिव महापुराण पूजन एवं व्यास पीठ पूजन किया गया। व्यास जी के मुखारविंद द्वारा शिव महापुराण का रसपान भक्तगणों द्वारा किया गया। तत्पश्चात, अजयकांत विश्वकर्मा जी के परिवार द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

शिव महापुराण प्रतिदिन ढाई बजे से 6:00 बजे तक व्यास जी, शिव आराधक आचार्य अरुण सती जी के मुखारविंद द्वारा मंदिर में प्रवाहित होगी। 30 जुलाई को कथा को विश्राम दिया जाएगा। 31 जुलाई प्रातः 9:00 बजे यज्ञ पूर्णाहुति होगी, तत्पश्चात विशाल भंडारा होगा। समस्त क्षेत्रवासियों से मंदिर समिति का आग्रह है कि भगवान भोले शंकर के पवित्र सावन मास में शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का रसपान हेतु मंदिर में समय से पहुंचे।
शोभा यात्रा में सर्वव्यस्था प्रमुख श्री सीताराम भट्ट जी, श्री आत्मा राम,मदन हुडला,दीपक शर्मा,जयप्रकाश बंसल,प्रमोद शर्मा,सुनील कौशिक,श्रीमती सुदेश,अर्चना, शर्मिला भट्ट,मंजू ,संगीता खन्ना आदि एवं भक्तगण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top