Flash Story
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्तः एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्तः एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश
बड़ी खबर :शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम का एक्शन
बड़ी खबर :शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम का एक्शन
काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी
काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी
फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश
फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश
प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत
प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत
“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम
सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी
सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी
बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय, 17 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल
बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय, 17 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल

देवप्रयाग में बोले शिवराज, दिख रहा है विकास, सराहनीय हैं धामी और कंडारी के प्रयास

देवप्रयाग में बोले शिवराज, दिख रहा है विकास, सराहनीय हैं धामी और कंडारी के प्रयास

देहरादून।  मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने देवप्रयाग संगम पर माँ गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की। अलकनन्दा और भागीरथी नदियों के संगम स्थल देवप्रयाग को ही गंगा नदी का प्रारंभिक बिंदु माना जाता है।

देवप्रयाग पहुंचने पर शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।

इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने देवप्रयाग में संगम तट पर चल रहे सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों की भी तारीफ की। उन्होंने स्थानीय विधायक विनोद कंडारी की मेहनत और प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जो भी श्रद्धालु और पर्यटक देवप्रयाग संगम तट पर आ रहे हैं, उन्हें यहां का बदलता स्वरूप और विकास के कार्य साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं।

शिवराज सिंह चौहान की यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी रही बल्कि उन्होंने उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों की सराहना कर राज्य सरकार और जनप्रतिनिधियों का हौसला भी बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top