Flash Story
जिलाधिकारी ने ली शीतलहर से बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश
जिलाधिकारी ने ली शीतलहर से बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश
उत्तराखंड में जन स्वास्थ्य प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, एचएनबीयूएमयू और आईआईपीएच-दिल्ली के बीच हुआ एमओयू
उत्तराखंड में जन स्वास्थ्य प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, एचएनबीयूएमयू और आईआईपीएच-दिल्ली के बीच हुआ एमओयू
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा
कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल
कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल
नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया
नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया
भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज
देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील

एसएचओ एवं मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून द्वारा “बीट बैड कोलेस्ट्रॉल” पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एसएचओ एवं मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून द्वारा “बीट बैड कोलेस्ट्रॉल” पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

देहरादून- स्टेशन हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (SHO) एवं मिलिट्री हॉस्पिटल (MH) देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में आज दून सैनिक इंस्टीट्यूट, देहरादून में “बीट बैड कोलेस्ट्रॉल” विषय पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कैप्टन नीरज कुमार एवं कैप्टन सोनाली के उद्घाटन संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने निवारक स्वास्थ्य, जीवनशैली प्रबंधन एवं नियमित चिकित्सा जांच की महत्ता पर जोर दिया।

व्याख्यान डॉ. अदनान मसूद, एसोसिएट डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कोलेस्ट्रॉल के प्रकार, गुड (HDL) एवं बैड (LDL) कोलेस्ट्रॉल के अंतर तथा अनियंत्रित LDL स्तरों से हृदय रोग एवं स्ट्रोक के बढ़ते खतरे के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने खराब आहार, व्यायाम की कमी, धूम्रपान, मोटापा एवं तनाव जैसे प्रमुख जोखिम कारकों के साथ-साथ जीवनशैली में आवश्यक सुधारों की जानकारी भी दी।

ब्रिगेडियर प्रफुल मोहन, कमांडेंट, एम एच देहरादून ने भी सभा को संबोधित करते हुए सभी कार्मिकों एवं परिवारों को हृदय-स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने व्याख्यान में उत्कृष्ट योगदान हेतु डॉ. अदनान मसूद को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में SHO द्वारा एक स्वास्थ्य प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें हृदय स्वास्थ्य, संतुलित आहार एवं निवारक जीवनशैली से संबंधित शैक्षिक सामग्री एवं प्रदर्शन शामिल थे।

कुल 271 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में भाग लिया, जिनमें 05 अधिकारी, 42 जेसीओ, 120 ओआर तथा 104 परिवार शामिल थे। सभी उपस्थित जनों ने कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण एवं हृदय स्वास्थ्य बनाए रखने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top