Flash Story
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल- स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्तदान

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल- स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्तदान

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ब्लड बैंक एवम् श्री महाकाल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 54 युनिट रक्तदान हुआ। शिविर में पंजाब से आई संगत ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। श्री दरबार साहिब परिसर में श्री दरबार साहिब के सज्जदानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के सानिध्य में श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित 23 वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयाजित किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि रक्तदान जीवन दान है। अपना खून देकर किसी की जिन्दगी को बचाने से बड़ा पुण्य कोई नहीं है। रक्तदान शिविर में कुछ ऐसे रियल लाइफ हीरो को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने कई बार रक्तदान कर इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश की है।

श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने जानकारी दी कि समिति की ओर से प्रत्येक तीन माह में स्वैच्छिक रक्त्दान शिविर का आयेाजन किया जाता है। इसके साथ साथ श्री महाकाल सेवा समिति जनसेवा से जुड़े परोपकार के कार्य निरंतर करती रहती है।

इससे पूर्व भागवत आचार्य सुभाष जोशी, आचार्य सुशांत राज द्वारा दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, पूर्व राज्यमंत्री अशोक वर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, ब्रांड एंबेसडर स्वच्छता अभियान देहरादून मोंटी कोहली ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शिविर को सफल बनाने में श्री महाकाल सेवा समिति के बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता, गौरव जैन, आयुष जैन, नितिन अग्रवाल, सुमित बंसल, विनय प्रजापति, अंशुल बंसल, हेमराज अरोड़ा, राहुल माटा, विक्रम चैधरी, कृतिका राणा अनुष्का राणा का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top