Flash Story
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

24 वर्ष से पार्टी की सेवा कर रहे श्याम अग्रवाल ने भी जताई अपनी दावेदारी, स्वच्छ छवि के नेताओं में होती है गिनती

24 वर्ष से पार्टी की सेवा कर रहे श्याम अग्रवाल ने भी जताई अपनी दावेदारी, स्वच्छ छवि के नेताओं में होती है गिनती

राजनीतिक गलियारों में देहरादून नगर निगम सीट को लेकर कयासबाजी शुरू, भाजपा चौकाने वाले नाम का कर सकती है ऐलान

संगठन के कार्यों का लंबा अुनभव व जनता में है मजबूत पैठ

देहरादून। देहरादून नगर निगम मेयर के टिकट को लेकर भाजपा में कयासबाजी शुरू हो गई है। भाजपा महानगर कार्यालय से लेकर बाहर के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार तेज है। वहीं, टिकट पाने के लिए दावेदारों ने ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। मेयर का पद अनारक्षित होने के कारण भाजपा में दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। कई नए दावेदारों के नाम भी सामने आ रहे हैं। हर कोई जनता के बीच अपनी मजबूत पैठ का दावा कर टिकट की दावेदारी कर रहा है।

भाजपा से वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा नेता श्याम अग्रवाल सहित निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, वरिष्ठ नेता प्रकाश सुमन ध्यानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप बुटोला, राजकुमार पुरोहित, सौरभ थपलियाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल समेत कई नेता टिकट के दावेदार हैं। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी रहे धीरेंद्र पंवार भी टिकट की दावेदारी जता रहे हैं। इसके अलावा कई महिला नेता भी टिकट के लिए जोर लगा रही हैं। महानगर कार्यालय से लेकर शहर के राजनीतिक गलियारों में टिकट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। दावेदारों ने पार्टी के बड़े नेताओं की परिक्रमा करने के साथ ही जनता के बीच पैठ मजबूत करने के लिए जोर लगाना शुरू कर दिया है, हर कोई अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

वही बात करें श्याम अग्रवाल की तो उनकी दावेदारी से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है, श्याम अग्रवाल का परिवार पुराना संघ परिवार रहा है और उनकी सामाजिक कार्यों के साथ-साथ सक्रिय राजनीति में भी मजबूत पकड़ रही है। जानकार बताते है कि युवावस्था से ही श्याम अग्रवाल भाजपा में सक्रिय सदस्य के रूप में जुड़ गये थे।

पार्टी द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी पर खरे उतरे श्याम अग्रवाल
श्याम अग्रवाल ने बताया कि वह 2003 से 2006 तक वह भा०ज०पा० युवा मोर्चा देहरादून महानगर के जिला उपाध्यक्ष पद पर रहे। 2007 में युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बने। इसके बाद 2007 से 2009 तक भा०ज०पा० युवा मोर्चा महानगर महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद 2013 से 2015 तक मा० ज०पा० महानगर जिला उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व निभाया। इनकी कार्यशैली को देखते हुए पार्टी ने दुबारा 2016 से 2019 तक पुनः भा०ज०पा० महानगर जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद अप्रैल 2020 से जून 2020 तक धर्मपुर नगर मण्डल ने पी०एम० केयर फण्ड प्रभारी की जिम्मेदारी इनको सौंपी गई। जुलाई 2020 से अक्टूबर 2020 तक केदार नगर मण्डल प्रभारी, 2021 से वर्तमान तक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं) 2024 में लोकसभा चुनाव संचालन समिति में एलईडी वेन प्रमुख, 2024 में एक पेड़ मों के नाम कार्यक्रम का धर्मपुर नगर मण्डल प्रभारी, 2024 में सदस्यता अभियान के वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली मण्डल रायपुर विधानसभा का सदस्यता प्रमुख साथ ही पार्टी द्वारा एक दिवसीय एवं अन्य प्रकार की रैलियों व कार्यक्रमों में दी जाने वाली किसी भी प्रकार की व्यवस्थाओं हेतु जो भी जिम्मेदारी दी गयी जिसे इन्होंने उन्हें पूर्ण मनोयोग से निभाया गया है।

युवा, ईमानदार और जुझारू नेता श्याम अग्रवाल इन दिनों विभिन्न इलाकों में सामाजिक, धार्मिंक और रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों से जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। श्याम अग्रवाल का कहना है कि संगठन ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी है उसको उन्होंने पूरी निष्ठा व मनोयोग से निभाया है। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री के नजदीक होने के बावजूद भी उनका बेहद सरल और शालीन होना, लोगों की पसंद बन रहा है। मेयर की दावेदारी को लेकर श्याम अग्रवाल ने कहा कि संगठन के लिए समर्पित हर कार्यकर्ता का अधिकार है कि वह अपनी दावेदारी करें, संगठन जिस भी दावेदार को मजबूत प्रत्याशी मानते हुए टिकट देगा वह प्रत्याशी जीतेगा, उन्होंने दावा किया कि देहरादून नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी की जीत होगी उनका दावा है कि देहरादून नगर निगम का वोटर भारतीय जनता पार्टी का वोटर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top