Flash Story
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत

दक्षिण भारत के प्रसिद्ध अभिनेता मोहन बाबू ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट 

दक्षिण भारत के प्रसिद्ध अभिनेता मोहन बाबू ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट 

देहरादून। दक्षिण भारत के जाने-माने अभिनेता और फिल्म निर्माता (तेलुगू सिनेमा) एम. बी. नायडू (मोहन बाबू) और उनके पुत्र विष्णु मांचू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान अभिनेता और फिल्म निर्माता मोहन बाबू ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म कन्नपा शीघ्र रिलीज होने वाली है और वे फिल्म रिलीज होने से पहले देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर रहे हैं। ज्योर्तिलिंग दर्शन की शुरुआत वे केदारनाथ जी से करने जा रहे हैं।

इस दौरान उनके पुत्र प्रसिद्व फिल्म अभिनेता और फिल्म निर्माता (तेलुगू सिनेमा) विष्णु मांचू ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड स्थित केदारनाथ जी के दर्शन करते हुए वे केदरनाथ बाबा और देवभूमि उत्तराखण्ड से आशीर्वाद लेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह देवभूमि उत्तराखंड के लिए सौभाग्य की बात है कि हर कोई चाहता है कि किसी भी बड़े और पुनीत कार्य करने से पूर्व देवभूमि के तीर्थों का आशीर्वाद लिया जाए।

उन्होंने दोनों अभिनेता और फिल्म निर्माताओं को उनकी फिल्म की सफलता के लिए आगामी शुभकामनाएं प्रदान की।

इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद एंव महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग  बंशीधर तिवारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top