Flash Story
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई

एसएसपी श्वेता चौबे ने थाना छाम का किया आकस्मिक निरीक्षण, महिला सुरक्षा और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर

एसएसपी श्वेता चौबे ने थाना छाम का किया आकस्मिक निरीक्षण, महिला सुरक्षा और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर

टिहरी:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बुधवार को थाना छाम का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आमजन एवं महिलाओं की शिकायतों के त्वरित, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए तथा महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना क्षेत्र की चौकी कांडीखाल, कमांद एवं मटियाली का भी दौरा किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों से संवाद कर कानून-व्यवस्था, जनसंपर्क और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

इस दौरान स्थानीय विद्यालय की छात्राएं ‘गौरा टीम’ का आभार व्यक्त करने थाना पहुंचीं। छात्राओं ने कहा कि “पुलिस दीदी के स्कूल आने से हमारा हौसला बढ़ा है।” एसएसपी ने इसे पुलिस और समाज के बीच बढ़ते विश्वास का सकारात्मक उदाहरण बताते हुए गौरा टीम के प्रयासों की सराहना की।

एसएसपी श्वेता चौबे ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और पुलिस-जन सहयोग को मजबूत बनाने पर बल दिया।

निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रा की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

टिहरी पुलिस ने कहा कि जनविश्वास, संवेदनशील पुलिसिंग और सुरक्षित कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top