Flash Story
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत

UKSSSC पेपर लीक पर छात्रों का गुस्सा चरम पर, आंदोलन दबाने की कोशिशें नाकाम

UKSSSC पेपर लीक पर छात्रों का गुस्सा चरम पर, आंदोलन दबाने की कोशिशें नाकाम

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में छात्रों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, आंदोलन को दबाने की नाकाम कोशिशें भी सामने आ रही हैं।

नेपाली फार्म पर अचानक पहुंचे सैकड़ों छात्र

देहरादून और हरिद्वार के बीच नेपाली फार्म पर चल रहे आंदोलन के दौरान अचानक कई बसों में भरकर सैकड़ों छात्र पहुंचे। पहले तो उन्होंने पेपर का रिजल्ट जल्दी जारी करने की मांग की, लेकिन कुछ देर बाद कहा कि उन्हें बिना बताए यहां लाया गया। इनमें से अधिकतर छात्र हरिद्वार के कॉलेजों से जुड़े बताए जा रहे हैं।

सचिव से मुलाकात और बहुरूपियों का खुलासा

इसी बीच, सचिवालय में सचिव शैलेश बगौली से एक कथित छात्र संगठन ने मुलाकात की और पेपर रद्द न करने की मांग रखी। मुलाकात की तस्वीरें वायरल हुईं तो खुलासा हुआ कि छात्रों के भेष में कई बहुरूपिये शामिल थे।

ग्राम विकास अधिकारी और अन्य संदिग्ध शामिल

जांच में सामने आया कि मुलाकात करने वालों में से एक हरिद्वार का ग्राम विकास अधिकारी है, जिस पर कई मुकदमे दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है। इसके अलावा एक व्यक्ति की सेलाकुई में कपड़ों की दुकान है और दूसरा खुद को हरिद्वार का प्रधान बताता है।

आंदोलन पर उठ रहे सवाल

इन घटनाओं के बाद बड़ा सवाल यह है कि क्या यह बहुरूपिये वास्तव में छात्रों की आवाज दबाने के लिए भेजे गए थे? या फिर इसका संबंध सीधे UKSSSC पेपर लीक से है? फिलहाल छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और आंदोलन तेज होता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top