Flash Story
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार

कर्नाटक में बीजेपी में शामिल होंगी सुमनलता अंबरीश

कर्नाटक में बीजेपी में शामिल होंगी सुमनलता अंबरीश

बेंगलुरू। कर्नाटक में भाजपा और जद (एस) गठबंधन के लिए एक अच्छी खबर। मांड्या लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद सुमलता अंबरीश ने बुधवार को कहा कि वो आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा को अपना समर्थन देंगी और बीजेपी में शामिल हो जाएंगी।बुधवार को मांड्या शहर में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए सुमलता ने यह घोषणा की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेंगलुरु की अपनी यात्रा के दौरान उन्हें खुद फोन किया था और पूर्व सीएम और जद (एस) के प्रदेश अध्यक्ष एच.डी. कुमारस्वामी को समर्थन देने के लिए उनसे बात की थी।

कुमारस्वामी को राज्य, विशेषकर दक्षिण कर्नाटक क्षेत्र में भाजपा और जद (एस) गठबंधन से एक मजबूत संकेत भेजने के लिए मांड्या संसदीय सीट से एनडीए उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा गया है। कुमारस्वामी ने सुमलता अंबरीश से उनके आवास पर मुलाकात की थी और उनसे समर्थन मांगा था। उन्होंने 2019 के आम चुनाव में मांड्या में उनके बेटे निखिल कुमारस्वामी को हराया था।

उन्होंने कहा, “केंद्र की भाजपा सरकार ने मांड्या संसदीय क्षेत्र के लिए 4,000 करोड़ रुपये का अनुदान जारी किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे विश्वास में लिया, मुझसे बात की और मुझे समझाया कि मेरे किसी भी फैसले के परिणाम क्या होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने मुझसे कहा कि पार्टी को मेरी जरूरत है।” सुमलता अंबरीश ने कहा, “यह किसी भी व्यक्ति के प्रति सम्मान दिखाने का तरीका है। प्रधानमंत्री मोदी हमारे देश को एक अलग स्तर पर ले गए हैं।’ आज सभी देश भारत को एक शक्ति के रूप में पहचान रहे हैं। उनके शासन के दौरान भ्रष्टाचार का कोई निशान नहीं है।”

सुमलता ने आगे कहा कि वह उस सीट का त्याग कर रही हैं, जहां से वह मौजूदा सांसद हैं। आम लोग राजनीति की पेचीदगियों को नहीं समझेंगे। अगर मैं निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूंगी तो इससे किसे फायदा होगा? कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा था कि उनकी पार्टी को मेरी जरूरत नहीं है। इस बयान के बाद भी मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बारे में सोच भी कैसे सकती हूं?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top