Flash Story
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई

‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन

मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई

वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती

खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त

FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद

ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच

देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश

जंगलचट्टी क्षेत्र में केदारनाथ पैदल मार्ग पर गिरे बोल्डर, यात्रा पर लगी अस्थायी रोक

गौरीकुंड से लौटाए जा रहे श्रद्धालु

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही बारिश का असर केदारनाथ यात्रा पर भी देखने को मिला है। भैरवनाथ मंदिर के पास जंगलचट्टी क्षेत्र में पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने के बाद प्रशासन ने एहतियातन केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवाजाही रोक दी है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गौरीकुंड से आगे किसी भी श्रद्धालु को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

लगातार बारिश के चलते केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरवनाथ मंदिर के समीप जंगलचट्टी क्षेत्र में भारी बोल्डर गिर गए, जिससे मार्ग बाधित हो गया। घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया और गौरीकुंड गेट से श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने से रोकते हुए सुरक्षित स्थानों पर लौटाया गया।

प्रशासन ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात मार्ग पर चट्टानें और बड़े बोल्डर गिरने की सूचना मिलने के बाद हालात का जायजा लिया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आयुक्त के निर्देश पर पैदल यात्रा को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।

मौके पर पुलिस, डीडीआरएफ, आपदा प्रबंधन और अन्य संबंधित विभागों की टीमें राहत एवं सुरक्षा कार्यों में जुटी हुई हैं। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मार्ग से बोल्डर हटाने का कार्य किया जा रहा है, जबकि क्षेत्र की लगातार निगरानी भी की जा रही है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही श्रद्धालुओं की आवाजाही दोबारा शुरू की जाएगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top