Flash Story
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
‘जेलर 2’ ने मचाया धमाल, ‘उड़ता तीर’ की कमाई में उछाल, जानिए बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल?
‘जेलर 2’ ने मचाया धमाल, ‘उड़ता तीर’ की कमाई में उछाल, जानिए बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल?
अहमदाबाद में 2029 में होगी भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप, भारत पहली बार करेगा मेजबानी
अहमदाबाद में 2029 में होगी भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप, भारत पहली बार करेगा मेजबानी
चेहरा टेढ़ा होना और बोलने में लड़खड़ाहट हो सकते हैं ब्रेन स्ट्रोक के संकेत, जानें बचाव के तरीके
चेहरा टेढ़ा होना और बोलने में लड़खड़ाहट हो सकते हैं ब्रेन स्ट्रोक के संकेत, जानें बचाव के तरीके
एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
स्काउट-लव के रिश्ते पर काश्वी ने उठाए सवाल, बिग बॉस के घर में मचा घमासान
स्काउट-लव के रिश्ते पर काश्वी ने उठाए सवाल, बिग बॉस के घर में मचा घमासान
आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति
आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति
हल्द्वानी में ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में शामिल हुए सीएम धामी, बोले— देवभूमि की अस्मिता की रक्षा सरकार का संकल्प
हल्द्वानी में ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में शामिल हुए सीएम धामी, बोले— देवभूमि की अस्मिता की रक्षा सरकार का संकल्प
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

स्वदेशी महोत्सव का उद्देश्य है युवाओं को स्वावलंबी बनाना- महाराज

स्वदेशी महोत्सव का उद्देश्य है युवाओं को स्वावलंबी बनाना- महाराज

स्वदेशी महोत्सव 2025, उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मान एवं समापन समारोह

देहरादून। स्वावलंबी भारत अभियान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न अनुसांगिक संगठनों के द्वारा संचालित एक अभियान है। इसकी अगुवाई स्वदेशी जागरण मंच कर रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य देश के युवाओं को स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता के साथ-साथ स्वरोजगार से जोड़ना है। समाज में “स्वदेशी व स्वावलंबन”का भाव लाना और जन जागरण करना है।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को हिन्दू नैशनल इण्टर कॉलेज में स्वदेशी महोत्सव 2025, उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मान एवं समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहीं।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि प्रदर्शनी में जहां एक ओर सरकार के विकास कार्यों के स्टॉल विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” के विजन पर भी यह महोत्सव केंद्रित रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार भी स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय उत्पाद पर विशेष ध्यान दे रही है।

उन्होंने कहा कि स्मृति विकास संस्थान ने स्वदेशी प्रदर्शनी में प्रदेश के लघु उद्यमियों को अपने व्यवसाय को प्रमोट करने के लिए एक अच्छा मंच उपलब्ध करवाया है। स्थानीय कलाकारों का भी इस आयोजन में सम्मान किया गया है। प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य के युवाओं व महिलाओं को स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिये विभिन्न सेमिनारों का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top