Flash Story
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी

नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत

हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज

जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण

ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा

बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी

एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

दूधारखाल में शराब का ठेका बंद होने पर स्थानीय जनता ने महाराज का जताया आभार

पौड़ी। दूधारखाल में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने के खिलाफ महिलाओं के विरोध प्रदर्शन के बाद आखिरकार जिला प्रशासन ने शराब की दुकान को बंद करवा दिया है। दूधारखाल क्षेत्र की महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने शराब की दुकान बंद किये जाने पर चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

दुधारखाल में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों का कहना था कि शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा था। उनका कहना था कि शराब का ठेका खोलने से पहले स्थानीय जनता की राय भी नहीं ली गई। शराब की दुकान का विरोध कर रहे आन्दोलनकारी महेश खंतवाल, सुशीला देवी, उपेन्द्र नेगी, शिवानी देवी एवं चम्पा देवी ने चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त करते जिला प्रशासन के कदम की सराहना की और सरकार के इस कदम को जनता के हित में उठाया गया उचित कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top