Flash Story
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार

उत्तराखंड की जनता और हमें मालूम है शहादत व त्याग का मतलब – प्रियंका गांधी

उत्तराखंड की जनता और हमें मालूम है शहादत व त्याग का मतलब – प्रियंका गांधी

हंसते-मुस्कुराते-बतियाते भाजपा को खरी खोटी सुना गयी प्रियंका

अंकिता भंडारी हत्याकांड, अग्निवीर, ओल्ड पेंशन स्कीम व पेपर लीक पर भाजपा को घेरा

कहा, इस बार जनता की सरकार बने

भाजपा मुद्दों पर चुनाव लड़ें धर्म पर नहीं

भाजपा देशभक्तों को देशद्रोही कहती है लेकिन हम चुप रहते हैं

रामनगर। भाजपा के तमाम बड़े नेताओं के दौरे की झड़ी के बीच बैसाखी के दिन कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड में कदम रखा। और हंसते मुस्कुराते कहा कि इस बार मोदी नहीं जनता की सरकार बननी चाहिए। प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तराखण्ड के लोग व उनका परिवार शहादत व त्याग को भली भांति जानते हैं। जिनका एक बूंद खून भी नहीं बहाया वो आज हमारी देशभक्ति को देशद्रोह बता रहे हैं। लेकिन हम चुप है। चुप इसलिए कि हमारे दिलों में देश केप्रति श्रद्धा है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि 19 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता के टूटे शव को अपनी मां के सामने रखा। रामनगर में पहुंची प्रियंका गांधी ने बेहद आक्रामक अंदाज में अंकिता भण्डारी हत्याकांड, अग्निवीर,पेपर लीक, व ओल्ड पेंशन स्कीम पर प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा को कठघरे में खड़ा किया। भाजपा को मुद्दों पर चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि अंकिता भण्डारी की हत्या के दोषियों को भाजपा का संरक्षण मिला है। पीएम मोदी जवाब दें कि अंकिता भंडारी के हत्यारों को किसका संरक्षण है।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति की बात करने वाली भाजपा के शासन में अंकिता भंडारी की हत्या हो जाती है। प्रियंका ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के उल्लेख के साथ हाथरस,उन्नाव ,मणिपुर में महिलाओं पर हुए अत्याचार का जिक्र करते हुए कहा कि ओलंपिक में पदक जीतने वाली महिला पहलवानों को शोषण के खिलाफ सड़क पर उतरना पड़ता है। लेकिन पीएम मोदी उनसे बात नहीं करते। चुनावी अभियान की शुरुआत में प्रियंका गांधी ने बेलौस अंदाज में भाजपा को कई मुद्दों पर घेरा। और दस साल के कार्यकाल को महंगाई,भृष्टचार व कुछ उद्योगपतियों के नाम करार दिया।

जनता से सीधे संवाद के दौरान माहौल को हल्का फुल्का बनाये रखते हुए प्रियंका गांधी ने उत्तराखण्ड के सर्वाधिक चर्चित अग्निवीर योजना पर भी भाजपा को कोसा। उन्होंने कहा कि अग्निवीर भाजपा की वाहियात योजना है। सत्ता में आने पर कांग्रेस इस योजना को समाप्त करेगी। ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली के सवाल पर प्रियंकागांधी नेकहा कांग्रेस ने इस योजना को लागू करेगी। कांग्रेस की सत्ता वाले राज्यों में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की गई है। प्रियंका गांधी ने कहा कि पेपर लीक होने के कारण युवाओं का भविष्य अंधकार मय हो गया है। 20-20 लाख रुपए में पेपर बेचे गए। प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की सम्पत्ति उद्योगपति अडानी व अम्बानी को दे दी है। उन्होंने कहा जनता को जागरूक बन कर स्थिति समझनी होगी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपाके दस साल के शासन कोसभी ने देख लिया। पीएम मोदी जैसा टीवी व होर्डिंग में दिखते हैं वैसे नहीं हैं। प्रियंका ने 15 लाख बैंक के खाते में आने व 2 करोड़ रोजगार के वादे पर भी भाजपा को घेरा। प्रियंका ने इलेक्ट्रॉल बांड के नाम पर पुल बनाने वाली एजेंसी व व कोविड वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी से चंदा वसूली पर भी जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव के समय ही मोदी को देवभूमि हिमाचल व उत्तराखंड की याद आती है। लेकिन हिमाचल की आपदा के समय पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकार को कोई मदद नहीं कि।बल्कि सरकार को गिराने की खरीद फरोख्त में बहुत बिजी हो गए।

प्रियंका ने कहा कि रोजगार,महंगाई,पलायन,भ्र्ष्टाचार से जूझ रहे उत्तराखंडवासियों को इस बार जनता की सरकार के लिए मतदान करना चाहिए। रामनगर की चुनावी रैली का संचालन पूर्व विधायक रणजीत रावत ने किया। कांग्रेस के प्रत्याशी गणेश गोदियाल,प्रकाश जोशी, प्रदीप टम्टा के अलावा नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने भी भाजपा सांसदों के कार्यकाल पर निशाना साधा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top