Flash Story
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ‘सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ‘सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं शिकायतें, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण
जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं शिकायतें, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण
18 नवंबर को जिले के 1.22 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा
18 नवंबर को जिले के 1.22 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा
डीएलएसए देहरादून का सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ
डीएलएसए देहरादून का सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ
मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना
मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना
बदलते मौसम में रातभर पंखा चलाना कितना सुरक्षित? जानिए इसके फायदे और नुकसान
बदलते मौसम में रातभर पंखा चलाना कितना सुरक्षित? जानिए इसके फायदे और नुकसान
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: किसी खास सीट को SC-ST के लिए आरक्षित रखने का दावा नहीं कर सकता मतदाता या उम्मीदवार
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: किसी खास सीट को SC-ST के लिए आरक्षित रखने का दावा नहीं कर सकता मतदाता या उम्मीदवार
छठ महापर्व पर सीएम धामी ने सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य
छठ महापर्व पर सीएम धामी ने सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य

गृहमंत्री के मार्गदर्शन से प्रदेश के खिलाड़ियों में उत्साह- महाराज

गृहमंत्री के मार्गदर्शन से प्रदेश के खिलाड़ियों में उत्साह- महाराज

मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री को राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए दी शुभकामनाएं

देहरादून। पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम एवं ग्रामीण निर्माण, मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश में 38वें राष्ट्रीय खेलों के शांतिपूर्ण एवं सफलता पूर्वक आयोजित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं खेल मंत्री रेखा आर्य को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के समापन पर गृहमंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन मिलना देश एवं प्रदेश के खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड राज्य को 38 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का सुअवसर देने और और उसका शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करने के साथ-साथ राष्ट्रीय खेलों के समापन अवसर पर देश के केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के शामिल होने पर उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों के अलावा देश के अन्य राज्यों के खिलाड़ियों ने भी राष्ट्रीय खेलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।

महाराज ने कहा कि हमारी सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। आने वाले समय में टिहरी झील में भी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं कराया जाना प्रस्ताव है। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों के सफल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन में लगे सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागी खिलाड़ियों का भी आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top