Flash Story
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

पुलिस ने खुलेआम जाम छलकाने वालों पर शिकंजा कसते हुए 23 लोगों का किया चालान

पुलिस ने खुलेआम जाम छलकाने वालों पर शिकंजा कसते हुए 23 लोगों का किया चालान

दो नाबालिगों को वाहन चलाते हुए पकड़ा

देहरादून। पुलिस ने शहर में खुलेआम जाम छलकाने वालों पर शिकंजा कसते हुए 23 लोगों का चालान कर दिया है। जबकि एक कार सवार को भी नशे की हालत में पकड़ा है। इसके अलावा दो नाबालिगों को वाहन चलाते हुए पकड़ा है। हालांकि, दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

शहर में गली से लेकर हाईवे किनारे खुलेआम जाम छलक रहे हैं। शाम ढलते ही सोलानी पार्क, गंगनहर किनारे, नगर निगम पुल, बोट क्लब, रोडवेज बस स्टैंड के पास, रुड़की टॉकीज, मलकपुर चुंगी के पास लोग सड़क किनारे खड़े होकर शराब और अन्य नशा करना शुरू कर देते हैं। यह नशे की हालत में आने जाने वाली महिलाओं, युवतियों और लोगों से अभद्रता करते हैं। इसकी शिकायत लोगों ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस से की थी।

इस पर देर शाम पुलिस ने जगह-जगह अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 23 लोगों को हिरासत में ले लिया और चालान कर दिया। जबकि एक युवक को नशे की हालत में कार चलाते हिरासत में लिया और चालान कर दिया और कार सीज कर दी। इसके अलावा बाइक सवार दो नाबालिगों को पकड़ लिया और बाइक सीज कर दी। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर नशे का सेवन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

शहर में रोडवेज बस स्टैंड के सामने, मलकपुर चुंगी, नगर निगम पुल के पास कई खाने के होटल ऐसे हैं, जिनमें खुलेआम शराब पिलाई जा रही है। इन्हें पुलिस का भी डर नहीं है। यह होटल मालिक पुलिस पर भरी रौब गालिब करते हैं। ऐसे में पुलिस शराब पीने वालों पर कार्रवाई करती है लेकिन इन होटल मालिकों पर कार्रवाई नहीं करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top