Flash Story
जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश
जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश
शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती
शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती
मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित , कहा देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत
मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित , कहा देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत
जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा
मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा
विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार
विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार
इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को झटका: स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज
इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को झटका: स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज
सीरिया में यात्री बस पर अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, 4 घायल
सीरिया में यात्री बस पर अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, 4 घायल
मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ

iPhone Duo की कीमत सुनकर उड़ेंगे होश! 3 लाख से शुरू, 4.5 लाख तक पहुंची कीमत

iPhone Duo की कीमत सुनकर उड़ेंगे होश! 3 लाख से शुरू, 4.5 लाख तक पहुंची कीमत

iPhone Duo खरीदें या बाइक? कीमत सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

नई दिल्ली। Apple के फोल्डेबल iPhone Duo की कीमत सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। प्रीमियम डिजाइन और फीचर्स के साथ पेश किए गए इस फोन की भारत में शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये बताई गई है। वहीं, 2TB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 4,49,900 रुपये तक पहुंचती है। कीमत को लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स और पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

iPhone Duo की कीमत सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी तुलना बाइक, कार और दूसरी महंगी चीजों से की जा रही है। कई यूजर्स करीब तीन लाख रुपये के बजट में फोन खरीदने या बाइक लेने को लेकर मजाकिया पोस्ट कर रहे हैं। कुछ पोस्ट में iPhone की महंगी कीमत को लेकर ‘किडनी बेचने’ वाला पुराना इंटरनेट जोक भी फिर से देखने को मिल रहा है।

सैमसंग ने भी कसा तंज

iPhone Duo के ऐलान के बाद Samsung की यूएस एक्स पेज ने भी Apple पर तंज कसा। सैमसंग ने एक पोस्ट में कहा, “एपल हमारे ठंडे खाने को गर्म कर रहा है।”

iPhone Duo के खास फीचर्स

iPhone Duo में दो Super Retina XDR डिस्प्ले दिए गए हैं। अंदर 7.6 इंच की OLED मेन स्क्रीन और बाहर 5.4 इंच की कवर स्क्रीन मिलने की बात कही गई है। दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करते हैं। कवर स्क्रीन पर Ceramic Shield 2 की सुरक्षा दी गई है।

फोन को Grade 5 Titanium से तैयार किया गया है और इसमें प्रिसिजन हिंज दिया गया है। इसमें Face ID के बजाय साइड बटन में Touch ID मिलने की बात कही गई है।

फोन में Apple का A20 Pro प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 2nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। कैमरा सेटअप में 48MP का डुअल फ्यूजन कैमरा दिया गया है।

भारत में iPhone Duo की कीमत 2,99,900 रुपये से शुरू होकर 2TB वेरिएंट के लिए 4,49,900 रुपये तक बताई गई है। कीमत के चलते लॉन्च के बाद सोशल मीडिया पर फोन के फीचर्स से ज्यादा इसकी कीमत और मीम्स चर्चा में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top