Flash Story
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद
1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद
विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह
विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह
रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत
रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत
बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान
बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या
SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट
SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट
विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी
विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी
लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन
लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में तिमाही बुलेटिन “कैंसर संवाद” का शुभारंभ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में तिमाही बुलेटिन “कैंसर संवाद” का शुभारंभ

देहरादून-  स्तन कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के आॅन्कोलाॅजी विभाग ने अपना तिमाही बुलेटिन “कैंसर संवाद” जारी किया।

इस बुलेटिन का विमोचन श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के प्राचार्य डाॅ. अशोक नायक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नर्सिंग अधीक्षक श्री अनीस , विभागध्यक्ष आन्कोलाॅजी डाॅ. पंकज कुमार गर्ग, डाॅ. अजीत तिवारी, डाॅ. रचित आहूजा व डाॅ. पल्लवी कौल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत नर्सिंग स्टाफ के लिए स्तन कैंसर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। इस सत्र में 100 से अधिक नर्सों ने भाग लिया। उन्हे पहले स्वय स्तन की स्व-परीक्षा, फिर अपने परिवार के सदस्यों को प्रेरित करने और उसके बाद समाज में इस जागरूकता को फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में डाॅ. पंकज कुमार गर्ग ने जानकारी दी कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का ओन्कोलाॅजी विभाग पूरे माह में कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा, ताकि स्तन कैंसर की शीघ्र पहचान व रोकथाम का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहंुच सके।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के माननीय चैयरमेन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने इस पहल पर ओन्कोलाॅजी विभाग को बधाई दी और टीम को कैंसर जागरूकता व रोकथाम हेतु निरंतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। यह पहल श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उस सतत प्रयास का प्रतीक है जिसमे स्वास्थयकर्मियों व समाज को कैंसर क खिलाफ लड़ाई में सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top